[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Pawan Singh Flop Bhojpuri Movies On Youtube: यूट्यूब पर देखें पावर स्टार की फ्लॉप फिल्में, कमजोर कहानी और निर्देशन की वजह से हुईं फेल

Pawan Singh Flop Bhojpuri Movies On Youtube: यूट्यूब पर देखें पावर स्टार की फ्लॉप फिल्में, कमजोर कहानी और निर्देशन की वजह से हुईं फेल

0
Pawan Singh Flop Bhojpuri Movies On Youtube: यूट्यूब पर देखें पावर स्टार की फ्लॉप फिल्में, कमजोर कहानी और निर्देशन की वजह से हुईं फेल
यूट्यूब पर पवन सिंह की फ्लॉप भोजपुरी मूवी, फोटो- इंस्टाग्राम

Pawan Singh Flop Bhojpuri Movies On Youtube: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह अपने दमदार एक्शन, रोमांस और सुपरहिट गानों के लिए जाने जाते हैं. उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं और दर्शकों ने खूब पसंद की. लेकिन उनकी कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं और फ्लॉप साबित हुईं. आज हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप मुफ्त में YouTube पर देख सकते हैं.

Tridev

यह फिल्म तीन दोस्तों की कहानी है जो अपने छोटे-छोटे संघर्षों और परिस्थितियों के चलते अपराध की दुनिया में फंस जाते हैं. शुरूआत में दोस्ती और संघर्ष दिखाया गया है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वह अनायास ही भटक जाती है. कई जगहों पर कहानी में लॉजिक मिसिंग है और पात्रों के फैसले समझ से परे लगते हैं.

Yoddha Arjun Pandit

एक ऐसे इंसान की कहानी जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है और समाज में बदलाव लाने की कोशिश करता है. फिल्म में एक पॉजिटिव मैसेज है, लेकिन ओवरएक्टिंग और डायरेक्शन की कमी इसे दर्शकों तक असरदार रूप में नहीं पहुंचा पाई.

Boss

यह फिल्म एक दबंग और निडर हीरो की कहानी है जो विलेन से टकराता है और अपने तरीके से न्याय करता है. फिल्म में एक्शन-पैक्ड सीन्स हैं, लेकिन यह सब पहले से देखने को मिला है, जिससे कोई नयी बात नहीं रही.

Gadar

देशभक्ति और एक्शन से भरपूर यह फिल्म एक ऐसे युवक की कहानी दिखाती है जो अपने देश और परिवार के लिए लड़ता है. कहानी में जरूरत से ज्यादा ड्रामा और कमजोर स्क्रीनप्ले है.

इन फिल्मों से साफ है कि सिर्फ स्टार पावर ही फिल्म को हिट नहीं बना सकती. मजबूत कहानी, नया कंटेंट और अच्छा निर्देशन होना बहुत जरूरी है. हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं, लेकिन पवन सिंह के फैन हैं तो इन्हें YouTube जैसे OTT प्लेटफॉर्म पर घर बैठे आसानी से देख सकते हैं और खुद तय कर सकते हैं कि ये फिल्में उन्हें कैसी लगी.

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav Superhit Movies on OTT: खेसारी लाल यादव की हिट फिल्मों का मजा अब OTT पर, जानिए पूरी लिस्ट

Previous article बिहार में गुटखा-पान मसाला पर बड़ा एक्शन, एक साल के लिए पूरी तरह बैन
Next article निर्धारित सूचकांकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : डीडीसी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel