[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Palang Sagwan Ke Bhojpuri Song: खेसारी लाल–आम्रपाली की जोड़ी ने ‘पलंग सागवान के’ को बनाया सुपरहिट, यूट्यूब पर 550 मिलियन व्यूज पार

Palang Sagwan Ke Bhojpuri Song: खेसारी लाल–आम्रपाली की जोड़ी ने ‘पलंग सागवान के’ को बनाया सुपरहिट, यूट्यूब पर 550 मिलियन व्यूज पार

0
Palang Sagwan Ke Bhojpuri Song: खेसारी लाल–आम्रपाली की जोड़ी ने ‘पलंग सागवान के’ को बनाया सुपरहिट, यूट्यूब पर 550 मिलियन व्यूज पार
पलंग सागवान के भोजपुरी गाना, फोटो- इंस्टाग्राम

Palang Sagwan Ke Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा से दर्शकों की फेवरेट रही है. दोनों का सुपरहिट गाना ‘पलंग सागवान के’ आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है. 2022 में रिलीज हुई फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का यह गीत अपने मस्तीभरे बीट्स, रंगीन लोकेशन और एनर्जेटिक रोमांस के लिए आज भी लाइमलाइट में है. आज भी शादी या पार्टी इस गाने के बिना कुछ अधूरा सा लगता है. पॉपुलैरिटी के साथ-साथ गाने ने यूट्यूब पर कई व्यूज भी बटोरे हैं, जिसकी डिटेल हम आपको देते हैं.

‘पलंग सागवान के’ यूट्यूब पर 550 मिलियन व्यूज पार

SRK Music के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए तीन साल पुराने इस गाने को अब तक 563 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाना खेसारी लाल यादव और इंदु सोनाली की आवाज में रिकॉर्ड किया गया है, जबकि स्क्रीन पर खेसारी और आम्रपाली की कमाल की केमिस्ट्री ने इसे और भी सुपरहिट बना दिया.

गाने की खासियत

गाने में जहां आम्रपाली की ग्लैमरस अदाएं स्टेज हाइलाइट बनती हैं, वहीं खेसारी का बिंदास अंदाज और बेहतरीन डांस मूव्स इसे शादी और पार्टी फंक्शन का फेवरेट ट्रैक बना देते हैं. इसकी रंग-बिरंगी थीम और हाई-एनर्जी कोरियोग्राफी आज भी इसे नए गानों को कड़ी टक्कर देती है.

कमेंट सेक्शन में फैंस आज भी इस गाने पर अपना प्यार बरसाते नहीं थकते.

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’ भी कर रहा धमाल

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘तेलचट्टा’ हाल ही में रिलीज हुआ है और सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में उनके साथ सपना चौधरी नजर आ रही हैं.

  • लिरिक्स: पवन पांडे
  • कंपोजर: आर.के. पांडे
  • म्यूजिक: दिनेश रेलहन
  • वीडियो एडिटिंग: पवन पाल

गाना वेब म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है और रिलीज के साथ ही यह फैंस के बीच वायरल हो गया है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

Thumb 002 1
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को
Previous article Aaj Ka Rashifal Upay: आज 3 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय
Next article ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में जिस इजरायली हथियार ने पाकिस्तान पर ढाया कहर, भारत ने उसकी खरीद के लिए किया करार
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel