[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri माही श्रीवास्तव लाल साड़ी में ढा रही कहर, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज

माही श्रीवास्तव लाल साड़ी में ढा रही कहर, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज

0
माही श्रीवास्तव लाल साड़ी में ढा रही कहर, ‘पिया काला साड़ी’ ने पार किए 265 मिलियन व्यूज
पिया काला साड़ी सॉन्ग का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Mahi Shrivastava Piya Kala Sadi song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों गाना ‘पिया काला साड़ी’ जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है. वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ यह गीत यूट्यूब पर 265 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है. रिलीज के बाद से ही यह गाना दर्शकों के बीच लगातार चर्चा में बना हुआ है और तेजी से नए रिकॉर्ड भी बना रहा है. इस गाने को मशहूर सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. आकर्षक धुन और शानदार म्यूजिक वीडियो की वजह से यह गाना लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया है.

‘पिया काला साड़ी’ का वीडियो

इंस्टाग्राम पर भी छाया ये गाना

दिलचस्प बात यह है कि गाना ‘पिया काला साड़ी’ सिर्फ यूट्यूब तक ही नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड कर रहा है. इंस्टाग्राम पर इस गाने पर अब तक 13 लाख से ज्यादा रील्स बन चुकी हैं. गाने की टीम के बारे में आपको बताते हैं-

  • लिरिक्स: आशुतोष तिवारी
  • संगीत: साजन मिश्रा
  • निर्माता: रत्नाकर कुमार
  • डीपीओ : राजन
  • निदेशक: विजेल
  • कोरियोग्राफर: गोल्डी जयसवाल
  • प्रोडक्शन: पंकज सोनी

गाने की सफलता पर क्या बोले निर्माता?

गाने की सफलता पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दर्शकों का प्यार उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि इतने कम समय में 265 मिलियन से ज्यादा व्यूज और लाखों रील्स यह दिखाते हैं कि भोजपुरी संगीत की लोकप्रियता अब दुनिया भर में बढ़ रही है. इसके लिए उन्होंने सभी दर्शकों और श्रोताओं का धन्यवाद भी किया. वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने भी फैंस का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह गाना उनके दिल के बहुत करीब है और इसकी सफलता उन्हें बेहद खुशी देती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी दर्शकों को इसी तरह के अच्छे गाने सुनने को मिलते रहेंगे. गाने का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है.

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल-काजल राघवानी की रोमांटिक केमिस्ट्री ने मचाई धूम, ‘सरसों के सागिया’ मचा रहा धूम

Previous article बिहार में सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, इस महीने नई सरकार ले सकती है फैसला
Next article ईरान युद्ध: पहले 48 घंटे में US ने दागे 560 करोड़ के गोला-बारूद, अब खड़ी हुई मुश्किल
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel