[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri माही श्रीवास्तव का ‘गवना Vs खेलवना’ हुआ सुपरहिट, 1 मिलियन व्यूज पार

माही श्रीवास्तव का ‘गवना Vs खेलवना’ हुआ सुपरहिट, 1 मिलियन व्यूज पार

0
माही श्रीवास्तव का ‘गवना Vs खेलवना’ हुआ सुपरहिट, 1 मिलियन व्यूज पार
माही श्रीवास्तव का गीत ‘गवना Vs खेलवना’, फोटो- यूट्यूब

Mahi Shrivastava bhojpuri song Gawana Vs Khelawana: एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का नया लोकगीत ‘गवना Vs खेलवना’ रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है. गाने को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह 10 लाख (1 मिलियन) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है. यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने में माही का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. मरून और ब्लू रंग की साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही है.

गवना Vs खेलवना का वीडियो

गाने में झलका माही श्रीवास्तव का दुख

गवना Vs खेलवना में माही श्रीवास्तव के डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस गाने की जान हैं. सॉन्ग में एक ऐसी लड़की की भावनाएं दिखाई गई हैं, जिसका गवना अभी तक नहीं हुआ है और वह इस बात से परेशान है. गाने में माही अपने दिल की बात अपनी भाभी से शेयर करती नजर आती हैं. इस गाने को सृष्टी भारती ने अपनी सुरीली आवाज दी है. गीत के बोल अरुण बिहारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है.वहीं कोरियोग्राफी अनुज मौर्या और एडिटिंग प्रवीण यादव ने संभाली है.

सफलता पर क्या बोले मेकर्स और माही

गाने की सफलता पर खुशी जताते हुए निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि अगर कंटेंट अच्छा हो, तो दर्शक उसे जरूर पसंद करते हैं और इस गाने की सफलता इसका उदाहरण है. सृष्टी भारती की आवाज और माही श्रीवास्तव की अदायगी ने इस गाने को घर-घर तक पहुंचा दिया है. आगे भी हम ऐसे ही बेहतरीन प्रोजेक्ट्स दर्शकों के लिए लाते रहेंगे. वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस सांग की सफलता मनोरंजन का एक अलग ही एहसास दिला रहा है. एक कलाकार के तौर पर जब आपके काम को लाखों लोग सराहते हैं, तो जिम्मेदारी और बढ़ जाती है. इस लोकगीत को भरपूर प्यार देने के लिए मैं अपने फैंस और ऑडियंस की शुक्रगुजार हूं. सभी को तहेदिल से धन्यवाद!’

यह भी पढ़ें- ‘आहि रे गरमिया’ में समर सिंह का धमाल, सोना सिंह के डांस ने मचाई धूम

Previous article सहारा रिफंड अपडेट: अब 10 लाख रुपये तक के क्लेम के लिए दोबारा करें आवेदन; जानें री-सबमिशन की पूरी प्रक्रिया
Next article अंत को स्वीकार कर लो… अर्जुन कपूर का पोस्ट वायरल, क्या अब फिल्मों में नजर नहीं आएंगे एक्टर?
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel