[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ की आवाज में रिलीज हुआ रोमांटिक गाना ‘पड़तावे ओला ए राजा जी’, तृषाकर मधु-उड़नबाज राजा की केमिस्ट्री छाई

Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ की आवाज में रिलीज हुआ रोमांटिक गाना ‘पड़तावे ओला ए राजा जी’, तृषाकर मधु-उड़नबाज राजा की केमिस्ट्री छाई

0
Khushi Kakkar Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ की आवाज में रिलीज हुआ रोमांटिक गाना ‘पड़तावे ओला ए राजा जी’, तृषाकर मधु-उड़नबाज राजा की केमिस्ट्री छाई
खुशी कक्कड़ पड़तावे ओला ए राजा जी भोजपुरी गाना, फोटो- यूट्यूब

Khushi Kakkar Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर रोमांस का तड़का लग चुका है. मशहूर सिंगर खुशी कक्कड़ की सुरीली आवाज में नया रोमांटिक भोजपुरी गाना “पड़तावे ओला ए राजा जी” रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर छा गया है.

इस गाने में ग्लैमरस एक्ट्रेस तृषाकर मधु और उड़नबाज राजा की जोड़ी जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ नजर आ रही है. दोनों के शानदार डांस मूव्स और तृषाकर मधु की खूबसूरती गाने को और भी खास बना देती है. वीडियो में रोमांस, म्यूजिक और लोकेशन का बेहतरीन तालमेल देखने को मिल रहा है. आइए फैंस के रिएक्शन और टीम डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

तृषाकर मधु की ग्लैमरस अदाएं छाईं

पड़तावे ओला ए राजा जी गाने में तृषाकर मधु और उड़नबाज राजा के बीच भर-भरकर रोमांस देखने को मिल रहा है. दोनों की शानदार जुगलबंदी हर सीन में साफ झलकती है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. तृषाकर मधु की अदाएं, उनके एक्सप्रेशन और ग्लैमरस अंदाज ने गाने को और भी खास बना दिया है. वहीं उड़नबाज राजा उनके साथ बेहतरीन तालमेल में नजर आते हैं, जिससे पूरा वीडियो रोमांटिक और आकर्षक बन गया है.

यूजर्स को कैसा लगा गाना?

सोशल मीडिया पर फैंस इस गाने को लेकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. कोई खुशी कक्कड़ की आवाज की तारीफ कर रहा है तो कोई तृषाकर मधु के लुक्स के दीवाने हो गए हैं. बाकी कई ने इसे सुपरहिट और ट्रेंडिंग भी बताया.

साथ ही रेड हार्ट और फायर इमोजी भी बनाये.

‘पड़तावे ओला ए राजा जी’ गाने की टीम

  • गायिका :- खुशी कक्कड़
  • संगीत:- विकी वॉक्स
  • गीतकार:-गौरव मिश्रा
  • वीडियो:- माँ अम्बे प्रोडक्शन
  • करतब:- तृषाकर मधु, उड़नबज राजा
  • निर्देशक:- विक्की देशमुख
  • DOP:-गौरव राय
  • प्रोडक्शन:-सोनू राज
  • कोरियोग्राफर:- आकाश राज
  • प्रचार डिज़ाइन:- ब्रांड जीएफएक्स
  • निर्माता:- आराध्या म्यूजिक जोन
  • लेबल/कंपनी:- आराध्या म्यूजिक जोन
  • डिजिटल हेड – जीएमजे
  • डिजिटल पार्टनर:- ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

यह भी पढ़ें: Tuntun Yadav New Year Bhojpuri Song: टुनटुन यादव का न्यू ईयर धमाका ‘मीट कड़क नाथ के खालऽ’ रिलीज, फोन पर रोमांस और देसी तड़के ने जीता दिल

Previous article Year Ender 2025: फोटो क्लिक करना हुआ पुराना, आया AI इमेज का जमाना, Ghibli से पोलेरॉइड तक खूब हुए वायरल
Next article Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? 31 दिसंबर को कोल्ड डे की चेतावनी, सफर पर संकट
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel