[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri खेसारी ने पवन सिंह को दिया करारा जवाब, कहा- मेरा घर किसी के मिलने से नहीं चलता

खेसारी ने पवन सिंह को दिया करारा जवाब, कहा- मेरा घर किसी के मिलने से नहीं चलता

0
खेसारी ने पवन सिंह को दिया करारा जवाब, कहा- मेरा घर किसी के मिलने से नहीं चलता
Khesari Lal Yadav-Pawan Singh Controversy

Khesari Lal Yadav-Pawan Singh Controversy: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दो पॉपुलर सुपरस्टार्स, पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच तनाव फिर से सुर्खियों में आ गया है. हाल ही में पवन सिंह ने कहा था कि वे खेसारी से कभी नहीं मिलना चाहेंगे, जिसके बाद खेसारी लाल यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए शांत और मैच्योर अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी. खेसारी ने कहा कि यह पूरी तरह से पवन सिंह की निजी पसंद है और उनका जीवन इससे प्रभावित नहीं होता. उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने हमेशा सभी का सम्मान किया है और इस मामले पर बहस करने की कोई जरूरत नहीं है.

खेसारी ने पवन सिंह पर क्या कहा?

पवन सिंह ने हाल ही में कहा था कि वो खेसारी लाल यादव से कभी नहीं मिलना चाहेंगे. गुरुवार (05 फरवरी, 2026) को खेसारी लाल यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “कोई बात नहीं है अगर वो मुझसे नहीं मिलना चाहते, तो यह बिल्कुल ठीक है. यह उनकी अपनी पसंद है और हर व्यक्ति अपनी जिंदगी में स्वतंत्र होता है. कोई किसी से मिले या ने मिले यह उनका अपना मामला है. मैनें हमेशा सभी का सम्मान दिया है और यह उनकी निजी राय हो सकती है. मेरा घर इस बात से नहीं चलता कि वह मुझसे मिलते हैं या नहीं. न ही उनका घर इसी बात से चलता है कि वह मुझसे मिले. एक कलाकार के तौर पर मेरा मानना है कि ऐसी बातें होती रहती हैं और इस पर ज्यादा बहस करने की कोई जरूरत नहीं है.”

खेसारी से जब पूछा गया कि क्या आप उनसे मिलेंगे? इस पर उन्होंने कहा “देखिए वह मेरी जिंदगी की कभी कोई जरूरत नहीं रहे हैं. मैं हमेशा उनके साथ खड़ा रहा हूं. एक छोटे भाई के तौर पर मेरी जो भी जिम्मेदारी बनती थी चाहे वह उनके चुनाव से जुड़ी हो या किसी और मुद्दे से, मैने हमेशा यही चाहा कि वह अच्छा करें, बिल्कुल परिवार के सदस्य की तरह. अब यह पूरी तरह उनकी मर्जी है कि वे मुझसे मिलना चाहते हैं या नहीं. आज मैं जहां पहुंचा हूं अपनी मेहनत से पहुंचा हूं”

क्यों शुरू हुआ था विवाद?

कुछ दिनों पहले खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह को लेकर कहा था कि उनका तो एक गाना इंटरनेशनल है, मेरे चार-चार गाने इंटरनेशनल हैं. इस पर पवन सिंह ने पलटवार करते हुए यह कहा था कि मुझे तो उनकी यानी की खेसारी की बात पर हंसी आती है, उनका गाना अंतरिक्ष पर बजेगा. इस पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि चलिए अच्छी बात है कि उनके छोटे भाई का गाना अंतरिक्ष पर बजेगा और उनका आशीर्वाद रहा तो हम प्रयास करेंगे कि मेरा गाना अंतरिक्ष पर बजे. यहीं से इस विवाद ने और आग पकड़ ली.

इन्पुट- आकांक्षा कुमारी

यह भी पढ़ें: क्या एल्विश यादव को मिल गई अपनी दुल्हनिया? रिंग वाली पोस्ट ने बढ़ाया सस्पेंस

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel