[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Khesari Lal Yadav-Ravi Kishan Controversy: रवि किशन के बयान पर खेसारी लाल यादव का पलटवार, बोले- मैं नौकर रहा हूं, ऐसे ही बड़ा नहीं बना

Khesari Lal Yadav-Ravi Kishan Controversy: रवि किशन के बयान पर खेसारी लाल यादव का पलटवार, बोले- मैं नौकर रहा हूं, ऐसे ही बड़ा नहीं बना

0
Khesari Lal Yadav-Ravi Kishan Controversy: रवि किशन के बयान पर खेसारी लाल यादव का पलटवार, बोले- मैं नौकर रहा हूं, ऐसे ही बड़ा नहीं बना
रवि किशन-खेसारी लाल यादव विवाद, फोटो- इंस्टाग्राम

Khesari Lal Yadav-Ravi Kishan Controversy: गोरखपुर महोत्सव के एक मंच से दिए गए बयान ने भोजपुरी इंडस्ट्री में नया विवाद खड़ा कर दिया है. बीजेपी सांसद रवि किशन ने पवन सिंह के साथ एक शो के दौरान खेसारी लाल यादव पर तंज कसा, जिस पर पवन सिंह भी हंसते नजर आए. अब इसी बयान को लेकर खेसारी लाल यादव का रिएक्शन सामने आया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस पूरे मामले पर खुलकर बोलते दिख रहे हैं. आइए जानते हैं खेसारी ने क्या कहा.

खेसारी लाल यादव: “मेरे बाप मत बनिए”

वीडियो में खेसारी लाल यादव, रवि किशन की नकल करते हुए कहते हैं, “रवि किशन जी बड़े कलाकार हैं और मेरे बड़े भाई जैसे हैं. वो कहते हैं कि पहले ये पैर छूता था और अब यहां तक आ गया है, आगे क्या होगा पता नहीं. शुक्र है कि आपका सम्मान करने वाला आपका भाई है. आजकल तो बेटे भी अपने बाप का पैर नहीं छूते. मेरा नाम श्री मंगरू यादव का बेटा है, इसलिए आप मेरे बाप मत बनिए. मैं इज्जत करता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप मेरे बाप हो गए.”

‘घेरने और बदनाम करने की तैयारी होती रहती है’

खेसारी लाल यादव ने आगे कहा कि उन्हें जानबूझकर निशाने पर रखा जाता है. उन्होंने कहा, “हमें घेरने और बदनाम करने की हर दिन तैयारी होती है. महफिल उनकी होती है, लेकिन चर्चा हमेशा खेसारी की होती है. पूरी रात नाम मेरा ही चलता है.”

उन्होंने यह भी साफ किया कि वह आज भी रवि किशन का सम्मान करते हैं. “मैं आज भी आपसे मिलूंगा तो पैर छूऊंगा, क्योंकि यह मेरे संस्कार हैं. आप मुझे जितना चाहें नीचा दिखाइए, लेकिन जिसे जनता ने उठाया है, उसे कोई आम आदमी नीचा नहीं कर सकता.”

‘मैं नौकर रहा हूं, ऐसे ही बड़ा नहीं बना’

खेसारी ने चुनावी हार को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा,“मैं नौकर रहा हूं, ऐसे ही बड़ा नहीं बना. मैं गरीबी का दर्द जानता हूं. इस चुनाव में हार का मतलब यह नहीं कि खेसारी हार गया. मैं लोगों का दिल जीतने आया था. नतीजे मायने नहीं रखते, मैं लोगों के दिलों में जिंदा हूं.”

गोरखपुर महोत्सव से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, हाल ही में गोरखपुर महोत्सव के दौरान एक मंच पर बीजेपी सांसद और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने पवन सिंह के साथ शो के दौरान खेसारी लाल यादव पर तंज कसते हुए कहा था, “तनी पिक्चर चल जाला, तनी गाला चल जाला त लोग टेढ़ा चले लागेला. पहले तो गोर छूता था, फिर कोहनी तक आ गया, आगे क्या होगा हम नहीं बताएंगे.”

इस बयान के दौरान मंच पर मौजूद पवन सिंह हंसते नजर आए थे

यह भी पढ़ें: Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Tatkal Aaja: इंटरनेट पर छाया खेसारी लाल यादव का ‘तत्काल आजा’, दो ग्लैमरस एक्ट्रेसेज संग रंग खेलते दिखे हिट मशीन

Previous article Chanakya Niti For Over Smart People: खुद को ज्यादा स्मार्ट समझने वाले लोगों से कैसे बचें,जानें चाणक्य नीति के अचूक मंत्र
Next article सिर्फ किताबें नहीं, ये Quality बनाती है आपको IAS, टीना डाबी का सक्सेस मंत्र
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel