[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज

खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज

0
खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज
खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी, फोटो- इंस्टाग्राम

Khesari Lal Yadav Rate Bhar Me: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने पुराने गाने को लेकर सुर्खियों में हैं. उनका रोमांटिक ट्रैक ‘राते भर में’ रिलीज के कई महीनों बाद भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. यह गाना आज भी सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से देखा जा रहा है. यह गाना करीब नौ महीने पहले GMJ यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था, लेकिन अब भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है. गाने के रोमांटिक सीन और म्यूजिक ने इसे लंबे समय तक ट्रेंड में बनाए रखा है.

शिल्पी राज और नीलम गिरी ने बढ़ाई गाने की खूबसूरती

इस गाने में खेसारी के साथ शिल्पी राज की आवाज सुनने को मिलती है. वहीं वीडियो में नीलम गिरी की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया है. नीलम गिरी दुल्हन के किरदार में नजर आती हैं और खेसारी के साथ उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. गाने में रोमांटिक पलों को खूबसूरती से दिखाया गया है. इस गाने का निर्देशन सिद्धार्थ कुकरेजा ने किया है. म्यूजिक दिया है आर्य शर्मा ने और बोल लिखे हैं कृष्णा बेदर्दी ने.

यहां देखिए पूरा वीडियो

मिल चुके हैं लाखों व्यूज

‘राते भर में’ को अब तक 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, साथ ही हजारों लाइक्स और कमेंट्स भी आए हैं.

एक नजर में जानें टीम के बारे में

  • एल्बम: राते भर में
  • गायक:खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज
  • गीत: कृष्णा बेदर्दी
  • संगीत निर्देशक: आर्य शर्मा
  • संगीतकार :- केपी पांडे
  • वीडियो निर्देशक: सिद्धार्थ कुकरेजा और सागर दहमीवाल
  • एडिट: आर निंजा
  • डीआई: रोहित सिंह
  • वीडियो: वेस्टर्न बीट्स
  • निर्माता: राजकुमार सिंह

सॉन्ग में दिखा खेसारी और नीलम के बीच रोमांस

इस गाने में एक नई-नई शादीशुदा जोड़ी के बीच की हल्की-फुल्की नोकझोंक और रोमांस को दिखाया गया है. गाने में नीलम गिरी और उनके ऑन स्क्रीन पति खेसारी लाल यादव के बीच बातचीत में हंसी-मजाक और अपनापन नजर आता है. गाना एक नए रिश्ते की शुरुआत, उसकी मासूमियत और हल्के-फुल्के रोमांटिक पल को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें– खेसारी लाल का नया गाना ‘मटर के छेमी’ रिलीज, आकांक्षा पुरी संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Previous article 1 अप्रैल से बदल रहे हैं ATM नियम, कैश निकालना होगा महंगा, इन 3 बैंकों ने जारी किए नए आदेश
Next article रामनवमी पर पलामू में पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ के नेतृत्व में पाटन के दो दर्जन गांवों में फ्लैग मार्च
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel