[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Khesari Lal Yadav New Song Ae Raja Dhailae Rah: खेसारी लाल का नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’ हुआ रिलीज, पूल में एक्ट्रेस संग रोमांस करते दिखे एक्टर

Khesari Lal Yadav New Song Ae Raja Dhailae Rah: खेसारी लाल का नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’ हुआ रिलीज, पूल में एक्ट्रेस संग रोमांस करते दिखे एक्टर

0
Khesari Lal Yadav New Song Ae Raja Dhailae Rah: खेसारी लाल का नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’ हुआ रिलीज, पूल में एक्ट्रेस संग रोमांस करते दिखे एक्टर
खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’, फोटो- इंस्टाग्राम

Khesari Lal Yadav New Song Ae Raja Dhailae Rah: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने नये सॉन्ग ‘ए राजा धईले रहs’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सॉन्ग का पोस्टर शेयर कर उन्होंने दर्शकों की धड़कने बढ़ा दी. उन्होंने गाने का टीजर जारी कर इंटरनेट पर आग लगा दिया. टीजर ऐसा है कि इससे फैंस की नजरें नहीं हटेगी. ये एक रोमांटिक गाना है, जिसमें ट्रेंडिग स्टार का अंदाज काफी जबरदस्त दिख रहा है. पूरा गाना रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है.

‘ए राजा धईले रहs’ गाना हुआ रिलीज

ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने नये सॉन्ग ‘ए राजा धईले रहs’ का टीजर जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. सॉन्ग में खेसारी एक्ट्रेस संग पानी में रोमांस कर रहे हैं. दोनों स्विमिंग पूल में रोमांस कर रहे हैं और डांस भी कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने येलो और ब्लैक कलर का नाइट गाउन पहना हुआ है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही है. सॉन्ग को खेसारी और नेहा राज ने अपनी आवाज से सजाया है. गाने का म्यूजिक श्याम सुंदर और लिरिक्स यादव लालू ने दिया है. बाकी डिटेल्स आपको बताते हैं-

  • एडिटर- प्रकाश प्रजापति
  • डायरेक्टर- पंकज सोनी
  • कोरियोग्राफर- मोनू श्रीवास्तव
  • डीओपी- अरमान सिंह और निरंजन राज
  • मेकअप-विजय कुमार बिक्कू
  • ए राजा धईले रहs- वीवाईआरएलभोजपुर यूट्यूब चैनल

गाने पर यूजर्स बोले- वाह कुछ अलग बा तबाही

‘ए राजा धईले रहs’ सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, वाह कुछ अलग बा तबाही. एक यूजर ने लिखा, सुपर हिट सॉन्ग हैं भैया. एक यूजर ने लिखा, यह भी गाना नंबर वन पर ट्रेन जानी चाहिए खेसारी फैंस. एक यूजर ने लिखा, बवाल गाना है भाई लोग. एक यूजर ने लिखा, क्या गाना बनाया है खेसारी भैया ने. एक यूजर ने लिखा, आ गया सबसे जबरदस्त गाना खेसारी भैया का.

यह भी पढ़ेंKhesari Lal Yadav Tuhu Roabu Rani Song: अपनी GF को दूसरे की बाहों में देख टूटे खेसारी लाल, ट्रेंडिंग स्टार का नया गाना ‘तुहु रोअबू रानी’ सुन रो देंगे आप

Previous article Stock Market: फेड के फैसलों से ग्लोबल मार्केट में सुधार, भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखे सकारात्मक प्रभाव
Next article Bajrang Baan Path: बजरंग बाण पाठ से पहले जान लें आवश्यक सावधानियां और आध्यात्मिक नियम
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel