[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग ‘कमर में दागी’ इंटरनेट पर छाया, सोना डे की ग्लैमरस एंट्री ने बढ़ाया क्रेज

खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग ‘कमर में दागी’ इंटरनेट पर छाया, सोना डे की ग्लैमरस एंट्री ने बढ़ाया क्रेज

0
खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग ‘कमर में दागी’ इंटरनेट पर छाया, सोना डे की ग्लैमरस एंट्री ने बढ़ाया क्रेज
खेसारी लाल यादव का नया गाना कमर में दागी, फोटो- यूट्यूब

Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song Kamar Me Dagi: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने नए गाने के साथ दर्शकों के बीच छा गए हैं. उनका नया गाना ‘कमर में दागी’ आज 31 मार्च की सुबह रिलीज हुआ, जिसने आते ही इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. इस गाने को सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, जो पहले भी कई हिट गानों में खेसारी के साथ नजर आ चुकी हैं.

यहां देखें ‘कमर में दागी’ का वीडियो

सोना डे का ग्लैमरस अंदाज

यह गाना आराध्या फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के कुछ ही घंटों में इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा है. रिलीज के 1 घंटे में ही अब तक 4000 से ज्यादा व्यूज आ गए और ये बढ़ रहा है. इस गाने में सोना डे नजर आ रही हैं, जिनका ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो में सोना कभी रेड साड़ी में तो कभी ब्लैक साड़ी में नजर आती हैं, जो उनके लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहा है. खेसारी का आउटफिट भी सोना डे के साथ मैच करता हुआ दिख रहा है, जिससे दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और भी शानदार लगती है. ‘कमर में दागी’ एक डांस नंबर है, जिसमें खेसारी और सोना डे की एनर्जी साफ नजर आती है. गाने के बीट्स काफी कैची हैं.

जानें टीम के अन्य लोगों के नाम

  • गीत: कुंदन प्रीत
  • संगीत निर्देशक: रौशन सिंह
  • कलाकार: सोना डे
  • वीडियो – पवन पाल
  • निर्माता – बंटी यादव
  • कंपनी/लेबल: आराध्या फिल्म्स
  • डिजिटल हेड: कुणाल यादव
  • डिजिटल पार्टनर: ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

जानें यूजर्स क्या बोल रहे

वीडियो पर एक यूजर @SamratYadav74 ने लिखा, हिट तो तय है. लव यू करेगा. 100 मिलियन पक्का है विनोद. यूजर @saddamtechnical ने लिखा, 100 मिलियन करवा दो जल्दी से सभी लोग. यूजर @alisha_yadav_1245 ने लिखा, एक बार हेड फोन से सुनो एक अलग ही वाइब आ रही हैं. यूजर @MeharbanAlam-h7k1x ने लिखा, टूटेगा सारा रिकॉर्ड टूटेगा थोड़ा इंतजार करो. खेसारी लाल यादव भैया वापस आ जाओ सीख चुका है 100M पर.

Image 348
खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग ‘कमर में दागी’ इंटरनेट पर छाया, सोना डे की ग्लैमरस एंट्री ने बढ़ाया क्रेज 4
Image 348
खेसारी लाल का न्यू सॉन्ग ‘कमर में दागी’ इंटरनेट पर छाया, सोना डे की ग्लैमरस एंट्री ने बढ़ाया क्रेज 5

यह भी पढ़ें- खेसारी लाल यादव-नीलम का रोमांस छाया, ‘राते भर में’ ने पार किए 8 मिलियन व्यूज

Previous article बिहार कांग्रेस में ब्राह्मण और यादवों को सौंपी 53 जिलों की कमान,पुराने समीकरण की ओर लौटी पार्टी
Next article कल से महंगा होगा हाईवे का सफर: FASTag एनुअल पास की कीमतों में बढ़ोतरी, आज खरीदने का आखिरी मौका
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel