Khesari Lal Yadav New Song Daradiya Ae Balam: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘दरदिया ए बालम’ रिलीज हो चुका है और आते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस रानी नजर आ रही हैं. गाने को और भी मजेदार बनाने के लिए इसमें खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. यह गाना पूरी तरह से देसी और प्यार से भरा हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
Daradiya Ae Balam Song Video:गाने का वीडियो और कहानी क्या है?
इस गाने का वीडियो एक पति-पत्नी की प्यारी नोक-झोंक पर आधारित है. वीडियो में खेसारी लाल यादव अपनी ऑन-स्क्रीन पत्नी (रानी) से प्यार भरी शिकायत करते हैं. वह कहते हैं कि रात में तो रानी उन्हें अपने पास बुलाती हैं, लेकिन सुबह होते ही बेलन दिखाने लगती हैं. इस पर पत्नी यानी रानी भी चुप नहीं रहतीं, वह शिकायत करते हुए कहती हैं कि उनकी कमर में बहुत तेज दर्द है, इसलिए वह ऐसा करती हैं. दोनों के बीच की यह खट्टी-मीठी बातचीत और केमिस्ट्री दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है.
Khesari Lal Yadav-Rani Chemistry: रानी और खेसारी की जोड़ी का जलवा
इस नए गाने के वीडियो में एक्ट्रेस रानी बेहद खूबसूरत और जबरदस्त लग रही हैं. वहीं, खेसारी लाल यादव का अंदाज हमेशा की तरह फैंस का दिल जीतने वाला है. दोनों ने मिलकर वीडियो में ऐसा रंग जमाया है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. रानी ने गाने में दर्द वाली जो एक्टिंग की है, उसने दर्शकों को उनका दीवाना बना दिया है.
Daradiya Ae Balam Fans Reaction: फैंस ने क्या कहा?
गाना रिलीज होते ही फैंस यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं. खेसारी के एक चहेते फैन ने तारीफ करते हुए लिखा, “मंदिर में बिना पुजारी के और भोजपुरी इंडस्ट्री में बिना खेसारी के अधूरा है.” वहीं रानी की एक्टिंग की तारीफ करते हुए एक दूसरे यूजर ने लिखा, “दर्द वाली एक्टिंग वाकई में रानी के अलावा कोई भी अच्छा नहीं कर सकती.”


यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव को बेटे ने दिया सरप्राइज, 11 साल की उम्र में अपनी कमाई से बुलेट खरीद पिता को किया गिफ्ट
यह भी पढ़ें: ‘कमर तुरले पहिले’ गाने में दिखा सोना डे का सबसे ग्लैमरस लुक, खेसारी लाल यादव संग रोमांस ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
