[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Kajal Raghwani New Bhojpuri Song: काजल राघवानी का नया गाना ‘70% Shooter’ रिलीज, ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

Kajal Raghwani New Bhojpuri Song: काजल राघवानी का नया गाना ‘70% Shooter’ रिलीज, ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

0
Kajal Raghwani New Bhojpuri Song: काजल राघवानी का नया गाना ‘70% Shooter’ रिलीज, ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
काजल राघवानी का नया भोजपुरी गाना 70% शूटर, फोटो- यूट्यूब

Kajal Raghwani New Bhojpuri Song 70% Shooter: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजल राघवानी का नया गाना ‘70% शूटर’ रिलीज हो गया है. इस गाने को रौशन रोही और सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है. रिलीज होते ही यह गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

गाने में क्या है खास? (70% Shooter Song)

Kajal Raghwani
70% शूटर गाना, फोटो- यूट्यूब

गाने के वीडियो में काजल राघवानी और रौशन रोही की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. शुरुआत में काजल, सृष्टि भारती की आवाज में रौशन से पूछती हैं, “किसके दम पर बाबू इतना रौब जमाते हो? क्या है कारोबार, रुपया कहां से तुम लाते हो? सुने हैं तेरा चर्चा होता है सरकार में.”

इसके जवाब में रौशन रोही अपने अंदाज में कहते हैं, “आधा यूपी में बैठे हैं, आधा बिहार में… 70% शूटर बंद हैं बिहार में.” इसके बाद वीडियो में एक्शन, डांस और दमदार सीन्स देखने को मिलते हैं.

काजल राघवानी का ग्लैमरस अंदाज

Kajal Raghwani New Song
काजल राग़वानी, फोटो- यूट्यूब

इस गाने में काजल राघवानी का लुक बहुत ही शानदार और खूबसूरत लग रहा है. वीडियो में वो कभी शॉर्ट ब्लैक ड्रेस तो कभी व्हाइट ड्रेस पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं. उनके डांस मूव्स और कमाल के एक्सप्रेशंस दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. पूरे वीडियो में काजल बहुत ज्यादा ग्लैमरस और स्टाइलिश दिख रही हैं, जिससे गाने का मजा दोगुना हो गया है.

यह भी पढ़ें: Shilpi Raj New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया ‘कवन जादू कइले बिया’, सौतन के चक्कर में फंसे पति से परेशान दिखीं नेहा पाठक

फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

Kajal Raghwani New Bhojpuri Song
Kajal raghwani new bhojpuri song: काजल राघवानी का नया गाना '70% shooter' रिलीज, ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान 7

रिलीज के बाद से ही गाने को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. कमेंट सेक्शन में फैंस इसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “अभी तक 50 बार सुन चुके हैं.” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “धमाका पर धमाका… सुपर ब्लास्ट सॉन्ग है. आपका ही डिमांड है बिहार में, बाकी सब भार में.” फैंस के रिएक्शन देखकर लग रहा है कि ‘70% Shooter’ आने वाले दिनों में भोजपुरी का हिट गाना बन सकता है.

Image 703
Kajal raghwani new bhojpuri song: काजल राघवानी का नया गाना '70% shooter' रिलीज, ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान 8
Image 704
Kajal raghwani new bhojpuri song: काजल राघवानी का नया गाना '70% shooter' रिलीज, ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान 9

यह भी पढ़ें: नया भोजपुरी सैड सॉन्ग ‘Doli Me Goli Mar Dem 3’ हुआ रिलीज, खेसारी का दर्दभरा अंदाज देख इमोशनल हुए फैंस

Previous article Ranchi: जेयूटी में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 83 छात्रों का हुआ चयन
Next article जहानाबाद में बुलेट सवार युवकों का हथियार लहराते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel