[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Kajal Raghwani Bhojpuri Song: पवन सिंह-काजल राघवानी की सादगी भरी केमिस्ट्री फिर छाई, ‘गोरिया तोहार चाल मतवाली’ ने पार किये 39 मिलियन व्यूज

Kajal Raghwani Bhojpuri Song: पवन सिंह-काजल राघवानी की सादगी भरी केमिस्ट्री फिर छाई, ‘गोरिया तोहार चाल मतवाली’ ने पार किये 39 मिलियन व्यूज

0
Kajal Raghwani Bhojpuri Song: पवन सिंह-काजल राघवानी की सादगी भरी केमिस्ट्री फिर छाई, ‘गोरिया तोहार चाल मतवाली’ ने पार किये 39 मिलियन व्यूज
काजल राघवानी का भोजपुरी गाना गोरिया चाल तोहार मतवाली, फोटो- यूट्यूब

Kajal Raghwani Bhojpuri Song Goriya Chaal Tohar Matwali: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और लोकप्रिय अभिनेत्री काजल राघवानी का सुपरहिट रोमांटिक गाना ‘गोरिया तोहार चाल मतवाली’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. करीब 9 साल पुराना यह गाना आज भी दर्शकों के दिलों पर उसी तरह राज कर रहा है, जैसे पहली बार रिलीज के वक्त किया था.

यह खूबसूरत रोमांटिक सॉन्ग भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ का हिस्सा है. गाने में पवन सिंह और काजल राघवानी की शानदार रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है. इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके बोल मशहूर गीतकार प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं. संगीत मधुकर आनंद का है, जिसने गाने को आज भी फ्रेश बनाए रखा है.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

लाल साड़ी में काजल राघवानी का जलवा

गाने के म्यूजिक वीडियो में काजल राघवानी लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं. उनकी चाल, कजरा, कान की बाली और लाल बिंदी पर पवन सिंह फिदा नजर आते हैं. गाने के बोलों के जरिए पवन सिंह यह जताते हैं कि काजल की अदाओं ने उनकी नींद उड़ा दी है और उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है.

सादगी भरे बोल और दिल छू लेने वाला म्यूजिक

‘गोरिया तोहार चाल मतवाली’ की सबसे बड़ी खासियत इसके सिंपल लेकिन असरदार बोल और मधुर संगीत हैं. गाने का हर शब्द सहज है और कानों को सुकून देता है. यही वजह है कि इसे बार-बार सुनने का मन करता है और आज भी यह दर्शकों के प्लेलिस्ट में शामिल है.

यूट्यूब पर 39 मिलियन व्यूज

यह गाना यूट्यूब पर अब तक 39 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस गाने पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “कौन कहता है कि भोजपुरी में वल्गैरिटी होती है? ऐसे गाने सुनने चाहिए.” वहीं, कई फैंस ने इसे सुपरहिट बताते हुए रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपना प्यार जताया है.

यह भी पढ़ें- Shivani Singh New Bhojpuri Song: नए रोमांटिक सॉन्ग ‘जाड़ में भातार से’ के साथ लौटीं शिवानी सिंह, पीली लहंगा-चोली में अनुराधा यादव ढाएंगी कहर

Previous article कोटवा में बनेगा आधुनिक छोटा कॉन्फ्रेंस रूम
Next article Samastipur News:स्वास्थ्य विभाग के आदेशों की अनदेखी करना सिविल सर्जन को पड़ा भारी, डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति रद्द
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel