[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri दामिनी यादव की अदाओं से सजा गीत ‘रंगे में राजा जी’, गोल्डी यादव का नया सॉन्ग रिलीज

दामिनी यादव की अदाओं से सजा गीत ‘रंगे में राजा जी’, गोल्डी यादव का नया सॉन्ग रिलीज

0
दामिनी यादव की अदाओं से सजा गीत ‘रंगे में राजा जी’, गोल्डी यादव का नया सॉन्ग रिलीज
रंगे में राजा जी का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Range Me Raja Ji: भोजपुरी संगीत जगत में होली का मौसम हमेशा खास रहता है. इस बार भी रंगों के इस त्योहार पर एक नया और धमाकेदार गीत दर्शकों के बीच आया है. मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के बैनर तले होली स्पेशल गाना ‘रंगे में राजा जी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. गाने को अपनी मधुर आवाज से सजाया है जानी-मानी गायिका गोल्डी यादव ने. इस गाने के वीडियो में दामिनी यादव और नील स्टार की जोड़ी नजर आ रही है.

देंखे सॉन्ग का वीडियो

दामिनी यादव का देसी अंदाज

भोजपुरी सॉन्ग ‘रंगे में राजा जी’ में दामिनी यादव और नील स्टार की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी आकर्षक लगती है. उनके डांस मूव्स गाने को और भी रंगीन बना देते हैं. गाने का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है, जो थिरकने पर आपको मजबूर कर देगा. इसके बोल दुर्गेश भट्ट ने लिखे हैं. वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है. उन्होंने गाने को रंग-बिरंगे सेट और खूबसूरत लोकेशन के साथ फिल्माया है. डांस सीक्वेंस को कोरियोग्राफर अनुज मौर्या ने खास अंदाज में तैयार किया है. सिनेमैटोग्राफी का काम संतोष यादव और नवीन ने संभाला है, जबकि एडिटिंग पप्पू वर्मा और डीआई रोहित सिंह ने किया है. प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने निभाई है और गाने के पीआरओ ब्रजेश मेहर हैं.

गाने को लेकर क्या बोले निर्माता?

गाने के रिलीज होने पर निर्माता रत्नाकर कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि होली भोजपुरी संगीत के लिए बेहद खास समय होता है. उन्होंने बताया कि ‘रंगे में राजा जी’ को खास तौर पर दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि यह गाना इस होली हर गली-मोहल्ले में बजेगा.

यह भी पढ़ेंनया गाना ‘होली में घरे अइबा की ना’ रिलीज, पिया के इंतजार में माही श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें– होली के रंगों में घुला ‘हमार कोई का करिए’, नया होली गीत मचा रहा धमाल

Previous article अफगानिस्तान ने गिराया पाकिस्तान का F-16, सोशल मीडिया पर आया वीडियो, सच्चाई क्या?
Next article मिलन युद्धाभ्यास: भारत की नौसैना शक्ति का प्रदर्शन
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel