[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri परिधि सिंह के ठुमके संग छाया गोल्डी यादव का गाना ‘होठवा लागेला मधुशाला’, खूब मिला प्यार

परिधि सिंह के ठुमके संग छाया गोल्डी यादव का गाना ‘होठवा लागेला मधुशाला’, खूब मिला प्यार

0
परिधि सिंह के ठुमके संग छाया गोल्डी यादव का गाना ‘होठवा लागेला मधुशाला’, खूब मिला प्यार
गोल्डी यादव न्यू भोजपुरी साॉन्ग

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए एक और ताजा तोहफा आ गया है. चर्चित सिंगर गोल्डी यादव का नया गाना ‘होठवा लागेला मधुशाला’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. इस गाने में उनके साथ सिंगर पंकज मतलबी यादव की आवाज भी सुनाई दे रही है. दोनों की जोड़ी ने मिलकर इस गाने को जबरदस्त बना दिया है. वहीं वीडियो में परिधी सिंह अपनी खूबसूरती और एक्सप्रेशन से फैंस को दिवाना बना रही है. गाने को दर्शक सारे गामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं.

देसी अंदाज में तैयार हुआ धमाकेदार गाना

‘होठवा लागेला मधुशाला’ पूरी तरह से देसी फ्लेवर से भरा हुआ गाना है. इसके बोल और म्यूजिक ऐसे हैं जो पहली बार सुनते ही लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं. गाने का म्यूजिक काफी एनर्जेटिक है. जो शादी पार्टी या किसी भी फंक्शन में बजने के लिए बिल्कुल फिट बैठता है. गोल्डी यादव की आवाज जहां गाने में मिठास घोलती है. वहीं पंकज मतलबी यादव का अंदाज इसे और दमदार बना देता है.

वीडियो में दिखी परिधि सिंह की झलक

गाने के वीडियो की बात करें तो इसमें भोजपुरी एक्ट्रेस परिधी सिंह ब्लैक ड्रेस में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशन और डांस मूव्स गाने को और भी दिलचस्प बना रहे हैं. वीडियो का सेटअप रंगीन और अट्रैक्ट करने वाला है, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक इंगेज रखेगा. गाने में (पंकज मतलबी यादव) अपने ऑन स्क्रीन पार्टनर (परिधी सिंह) की खूबसूरती और उनके लंबे बालों का तारीफ कर रहे हैं. फिर सिंगर बोलते है की तुमको देख के मन मेरा मतबाला हो जाता है. उसी पर उनकी प्रेमिका बोलती है मेरे चाहने वाले बहुत हैं, मैं तुमको आसानी से दिल नहीं देने वाली.

‘होठवा लागेला मधुशाला’ गाने का वीडियो

गाने की टीम डिटेल्स

  • साॉन्ग – होठवा लागेला मधुशाला
  • सिंगर – पंकज मतलबी यादव, गोल्डी यादव
  • एक्ट्रेस – परिधी सिंह
  • लिरिक्स – इमरान भाई
  • म्यूजिक – अमन रौक
  • डीओपी – राजबली राज

फैंस दे रहे हैं जबरदस्त रिस्पॉन्स

Image 166
परिधि सिंह के ठुमके संग छाया गोल्डी यादव का गाना 'होठवा लागेला मधुशाला', खूब मिला प्यार 4

रिलीज के साथ ही इस गाने को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फैंस कमेंट्स में गोल्डी यादव और पंकज मतलबी यादव की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोग इसे इस सीजन का हिट गाना भी बता रहे हैं.

Whatsapp Image 2026 02 17 At 10.44.20 Am 2
परिधि सिंह के ठुमके संग छाया गोल्डी यादव का गाना 'होठवा लागेला मधुशाला', खूब मिला प्यार 5

यह भी पढ़ें: समर सिंह का नया गाना ‘रसगुल्ला लागेला’ हुआ रिलीज, मजेदार है वीडियो

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel