[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri ‘दिल देना है दान में’ गाने में आम्रपाली दुबे संग जमी रौशन रोही की जोड़ी, वीडियो हुआ वायरल

‘दिल देना है दान में’ गाने में आम्रपाली दुबे संग जमी रौशन रोही की जोड़ी, वीडियो हुआ वायरल

0
‘दिल देना है दान में’ गाने में आम्रपाली दुबे संग जमी रौशन रोही की जोड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Dil Dena Hai Daan Me Song

Dil Dena Hai Daan Me Song: मगही गानों से धमाल मचाने वाले सिंगर रौशन रोही और मशहूर गायिका प्रभा राज का एक नया गाना ‘दिल देना है दान में’ फैंस के बीच आ चुका है. यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह गाना सुनते ही दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगा और इसमें पूरी तरह से एक जबरदस्त डीजे वाइब फिल दे रहा है.

स्टाइलिश लुक में दिखीं आम्रपाली दुबे

इस गाने के वीडियो में भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर और पसंदीदा एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं. वीडियो में आम्रपाली दुबे का लुक बेहद स्टाइलिश और मॉडर्न लग रहा है, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. वहीं दूसरी तरफ, सिंगर रौशन रोही वीडियो में अपने पुराने और देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं. इन दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी वीडियो में एक साथ बहुत ज्यादा जच रही है.

रौशन रोही ने रखी दिल दान में देने की बात

गाने के अंदर रौशन रोही बहुत ही मजेदार और रोमांटिक अंदाज में आम्रपाली दुबे से बात करते हुए दिखाई देते हैं. गाने के बोल के अनुसार, रौशन रोही कहते हैं कि वह अपने लिए एक अच्छी लड़की की तलाश में हैं. वह आगे कहते हैं कि वह उस लड़की को अंगूठी और झुमका तो देंगे ही, साथ ही अपना दिल भी दान में दे देंगे. इसके बाद वह आम्रपाली दुबे से पूछते हैं कि क्या उनकी नजर में कोई ऐसी अच्छी लड़की ध्यान में है. दोनों के बीच की यह बातचीत गाने को बेहद दिलचस्प बनाती है.

यहां देखें वीडियो

गाने के पीछे की टीम

इस नए गाने का नाम ‘दिल देना है दान में’ है, जो इसी नाम के एल्बम का हिस्सा है. इस गाने को रौशन रोही और प्रभा राज ने मिलकर अपनी आवाज दी है, जबकि इसके प्यारे लिरिक्स खुद रौशन रोही ने लिखे हैं. इस गाने का धमाकेदार म्यूजिक विक्की वॉक्स ने तैयार किया है और इसकी मिक्सिंग व मास्टरिंग अंकित अहीर ने की है. वीडियो का बेहतरीन डायरेक्शन बिभांशु तिवारी ने संभाला है और इसकी शानदार कोरियोग्राफी अमित स्याल ने की है. वीडियो के कैमरामैन हनी कैम हैं और इसकी एडिटिंग कमसी ने की है. इस पूरे प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर रौशन रोही हैं और मैनेजर बिट्टू सिंह हैं.

यह भी पढ़ें: नया गाना ‘पातरे बलम’ हुआ रिलीज, आस्था सिंह के अदाओं पर फिदा हुए अंकुश राजा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel