[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Bhojpuri: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में छलका पवन सिंह का दर्द, गरीबी के दिनों को याद कर बोले- मुझे मांगकर खाना खाना पड़ता था

Bhojpuri: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में छलका पवन सिंह का दर्द, गरीबी के दिनों को याद कर बोले- मुझे मांगकर खाना खाना पड़ता था

0
Bhojpuri: द ग्रेट इंडियन कपिल शो में छलका पवन सिंह का दर्द, गरीबी के दिनों को याद कर बोले- मुझे मांगकर खाना खाना पड़ता था
भोजपुरी स्टार पवन सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आए, जहां उन्होंने अपने संघर्ष भरे बचपन की कहानी साझा कर सभी को इमोशनल कर दिया. अपने दबंग अंदाज और बेबाक स्वभाव के लिए मशहूर पवन सिंह ने पहली बार खुलकर उन दिनों की बात की, जब उनके घर में दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं होती थी.

आज भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह का दबदबा किसी से छिपा नहीं है, लेकिन उनका यह सफर बेहद कठिनाइयों से भरा रहा. शो के दौरान उन्होंने बताया कि उनका बचपन बेहद गरीबी में बीता. कई बार हालात ऐसे हो जाते थे कि उन्हें खाने के लिए दूसरों के आगे हाथ फैलाना पड़ता था. आइए सबकुछ बताते हैं.

पवन सिंह: “मुझे मांगकर खाना खाना पड़ता था”

पवन सिंह ने कहा, “मेरा बचपन बहुत गरीबी में बीता है, मैंने वो दिन भी देखें हैं जब मेरे पास खाने के लिए कुछ नहीं हुआ करता था. मुझे मांगकर खाना खाना पड़ता था. खाना पाने के लिए लाइन लगानी पड़ती थी.” उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि महज 5 साल की उम्र में वह एक शादी समारोह में नमकीन पाने के लिए लाइन में खड़े थे. उस समय बस यही सोच होती थी कि आज कुछ खाने को मिलेगा या नहीं. यह बातें बताते हुए पवन सिंह काफी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं.

पवन सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय फैंस को देते हुए कहा कि आज लोग उन्हें सुपरस्टार कहते हैं, लेकिन यह सब दर्शकों के प्यार और समर्थन की वजह से ही संभव हो पाया है. उन्होंने माना कि उन्होंने भी जिंदगी में बेहद बुरे दिन देखे हैं.

निरहुआ ने सुनाया मजेदार किस्सा

इसी एपिसोड में पवन सिंह के साथ निरहुआ और मनोज तिवारी भी मौजूद थे. तीनों ने कपिल शर्मा के साथ जमकर मस्ती की. शो का सबसे दिलचस्प पल तब आया, जब निरहुआ ने फिल्म कास्टिंग से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि कैसे वह और पवन सिंह एक बार मनोज तिवारी के पास गए थे, इस चिंता में कि कहीं उन्हें विलेन का रोल न मिल जाए.

निरहुआ के मुताबिक, मनोज तिवारी ने डायरेक्टर को फोन कर कहा, “पवन इतना अच्छा गाता है, उससे गाना गवाओ. निरहुआ को गेस्ट अपीयरेंस करवा दो और विलेन का रोल रवि किशन को दे दो.” यह सुनकर कपिल शर्मा, दर्शक, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू हंसी से लोटपोट हो गए.

यह भी पढ़ें- The Raja Saab Box Office Records: प्रभास की ‘द राजा साब’ ने फिर रचा इतिहास, धड़ल्ले से सनी देओल-अक्षय कुमार की फिल्मों के लाइफटाइम को दी पटखनी

Previous article मनरेगा का नाम बदल कर महात्मा गांधी का अपमान किया है- धीरज
Next article कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने में चौकीदारों की भूमिका अहम
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel