[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri ‘पियावे में बसेला प्राण’ ने मचाया धमाल, इशिका टोरिया का दिखा दिलकश अंदाज

‘पियावे में बसेला प्राण’ ने मचाया धमाल, इशिका टोरिया का दिखा दिलकश अंदाज

0
‘पियावे में बसेला प्राण’ ने मचाया धमाल, इशिका टोरिया का दिखा दिलकश अंदाज
पियावे में बसेला प्राण सॉन्ग, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Song Piyawe Me Basela Pran: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक नया लोकगीत तेजी से लोगों की पसंद बनता जा रहा है.वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के बैनर तले रिलीज हुआ गीत ‘पियावे में बसेला प्राण’ दर्शकों के दिलों में खास जगह बना रहा है. रिलीज के कुछ ही समय में इस गाने ने 3 लाख 72 हजार से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स बटोर लिए हैं. सॉन्ग पर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं.

गाने का वीडियो

एक्ट्रेस इशिका टोरिया का दिलकश अंदाज

इस गीत को अपनी सुरीली आवाज से सजाया है सिंगर प्रतिभा राज ने. उनकी गायकी में सादगी और भावनाओं की गहराई साफ झलकती है. प्रतिभा राज ने भी माना कि यह गीत उनके दिल के बेहद करीब है और उन्हें पहले से भरोसा था कि दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे. वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया नजर आई है. सॉन्ग में उनेक एक्सप्रेशन गाने के बोल के साथ मैच कर रहे हैं. रोमांटिक अंदाज और खूबसूरत लोकेशन ने इस लोकगीत को एक विजुअल ट्रीट बना दिया है. इस प्रोजेक्ट के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. गीत के बोल पिंकू बाबा ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं. जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने धुनों में मिठास घोली है. निर्देशन आशीष सत्यार्थी का है.

सॉन्ग को लेकर क्या बोले निर्माता?

इस गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि वे हमेशा दर्शकों के लिए अच्छे और दिल को छूने वाले भोजपुरी गीत लाने की कोशिश करते हैं. उनके अनुसार पियावे में बसेला प्राण एक बेहद प्यारा लोकगीत है. एक्ट्रेस इशिक टोरिया ने कहा कि दर्शकों का हमेशा उन्हें सपोर्ट मिला है और इसके लिए उन्होंने फैंस को शुक्रिया भी कहा है.

सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल

रिलीज के साथ ही यह गीत यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. दर्शक इसे जमकर शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे. एक मीडिया यूजर ने कमेंट में लिखा, अगली सेंसेशन इशिका. दुनिया पर कब्जा करने के लिए तैयार. एक यूजर ने लिखा, बहुत खूबसूरत गाना है और इशिका भी खूबसूरत है. एक यूजर ने लिखा, आज ही सॉन्ग सुनी हूं और ये मेरा फेवरेट हो गया. एक यूजर ने लिखा, मंत्रमुग्ध कर दिया है.

Image 236
‘पियावे में बसेला प्राण’ ने मचाया धमाल, इशिका टोरिया का दिखा दिलकश अंदाज 3

यह भी पढ़ें– शिल्पी राज का नया गाना छाया, अपडेटेड बिहारन के ठुमकों ने बढ़ाई ‘दीदी रे दीदी’ की चमक

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का न्यू ट्रैक ‘बलम कलकतिया’ रिलीज, भाभी-देवर की केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

Previous article दिल्ली में 911 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, आज से करें ऑनलाइन अप्लाई
Next article दुमका में मोटर मजदूर संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel