[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Bhojpuri Song Chata Ke Othlali: ‘अनारकली बनकर पटना बाजार चलीं’ काजल राघवानी, ‘चटा के ओठलाली’ में दिखा कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- 100M पक्का

Bhojpuri Song Chata Ke Othlali: ‘अनारकली बनकर पटना बाजार चलीं’ काजल राघवानी, ‘चटा के ओठलाली’ में दिखा कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- 100M पक्का

0
Bhojpuri Song Chata Ke Othlali: ‘अनारकली बनकर पटना बाजार चलीं’ काजल राघवानी, ‘चटा के ओठलाली’ में दिखा कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- 100M पक्का
भोजपुरी गाना चटा के ओठलाली, फोटो- यूट्यूब

Bhojpuri Song Chata Ke Othlali: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी का एक नया और धमाकेदार गाना रिलीज हो गया है. इस गाने का नाम है ‘चटा के ओठलाली’. इस गाने को मशहूर सिंगर आशीष यादव और खुशी कक्कड़ ने मिलकर गाया है. गाने के वीडियो में आशीष यादव और काजल राघवानी एक साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने का म्यूजिक एकदम देसी और धमाकेदार है, जिसे सुनते ही लोग शादियों और डीजे पर झूमने और नाचने को मजबूर हो रहे हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

काजल के नखरे और मजेदार बातचीत

गाने के वीडियो में काजल राघवानी हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हैं और उनके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन्स एकदम नंबर वन हैं. वीडियो में काजल नखरे दिखाते हुए कहती हैं, “मैं अनारकली पटना बाजार चली, लड़कों को पागल करने करके श्रृंगार चली.” इस पर एक्टर और सिंगर आशीष यादव मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं, “चलो ही दुकान में झुला के कानबाली, पातर छौड़न (लड़कों) के मोटा देंगे चटा के ओठलाली.” दोनों की यह नोक-झोंक दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है.

गाने के पीछे की टीम

  • गायक (Singers): आशीष यादव और खुशी कक्कड़
  • कलाकार (Featuring): काजल राघवानी और आशीष यादव
  • गीतकार (Lyrics): चिंटू राजा
  • संगीतकार (Music): प्रियंशु सिंह
  • वीडियो डायरेक्टर: गोल्डी जायसवाल
  • कोरियोग्राफर (डांस सिखाने वाले): सनी सोनकर
  • प्रोडक्शन हाउस: पैराडाइज प्रोडक्शन

यह भी पढ़ें: Kajal Raghwani New Bhojpuri Song: काजल राघवानी का नया गाना ‘70% Shooter’ रिलीज, ब्लैक और व्हाइट ड्रेस में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

फैंस दे रहे हैं बहुत प्यार

गाना रिलीज होते ही फैंस यूट्यूब के कमेंट बॉक्स में जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “ट्रेंडिंग स्टार आशीष यादव भैया जियो, यह गाना 100 मिलियन पार जाएगा.” वहीं दूसरे फैन ने लिखा, “मगही भाषा में आशीष यादव हमेशा ब्रांड रहेंगे.” एक ने तो यहां तक लिख दिया, “मैं पढ़ाई कर रहा था, जैसे ही आशीष भैया और काजल राघवानी के गाने का नोटिफिकेशन आया, मैंने तुरंत पढ़ाई रोककर 5 मिनट इस गाने को सुनने में दे दिए.”

Image 1000
Bhojpuri song chata ke othlali: ‘अनारकली बनकर पटना बाजार चलीं’ काजल राघवानी, ‘चटा के ओठलाली’ में दिखा कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- 100m पक्का 4
Image 1001
Bhojpuri song chata ke othlali: ‘अनारकली बनकर पटना बाजार चलीं’ काजल राघवानी, ‘चटा के ओठलाली’ में दिखा कातिलाना अंदाज, फैंस बोले- 100m पक्का 5

यह भी पढ़ें: Shilpi Raj New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही छाया ‘कवन जादू कइले बिया’, सौतन के चक्कर में फंसे पति से परेशान दिखीं नेहा पाठक

Previous article क्या आप भी रात में बाहर सुखाते हैं कपड़े? आपकी यह एक गलती बन सकती है कई परेशानियों की वजह
Next article नवादा में स्नान कर लौट रहे तीन किशोरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; 2 की मौत, 1 गंभीर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel