[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘शुभ लगन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रोमांस, ड्रामा और धमाकेदार ट्विस्ट का मिला फुल डोज

Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘शुभ लगन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रोमांस, ड्रामा और धमाकेदार ट्विस्ट का मिला फुल डोज

0
Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘शुभ लगन’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, रोमांस, ड्रामा और धमाकेदार ट्विस्ट का मिला फुल डोज
भोजपुरी फिल्म शुभ लगन ट्रेलर, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री की नई रोमांटिक फिल्म ‘शुभ लगन’ का ट्रेलर Bhojpuri Cinema TV Channel पर रिलीज कर दिया गया है. करीब चार मिनट का यह ट्रेलर दर्शकों को एक साथ रोमांस, कॉमेडी, पारिवारिक ड्रामा, एक्शन और इमोशन का तगड़ा पैकेज देता है. फिल्म में ऋषभ कश्यप और अपर्णा मलिक लीड रोल में हैं. ऐसे में आइए रोमांटिक-ड्रामा के ट्रेलर की खासियत और फिल्म से जुड़ी बाकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

‘शुभ लगन’ के ट्रेलर की खासियत

शुभ लगन’ का ट्रेलर एक हल्के-फुल्के रोमांस से शुरू होकर दमदार फैमिली ड्रामा तक पहुंचता है, जो इसे खास बनाता है. शुरुआती सीन में शादी का शुभ मुहूर्त तय किया जा रहा है, लेकिन लड़की (अपर्णा मलिक) और लड़का (ऋषभ कश्यप) दोनों ही इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं. तकरार, नोकझोंक और मजेदार ‘ब्रेकअप’ वाला एंगल ट्रेलर को तुरंत दिलचस्प बना देता है.

हाइलाइट तब आता है जब कहानी में पहला ट्विस्ट दिखता है. दरअसल, हीरो को मॉडर्न लड़की चाहिए और जैसे ही लड़की अपना स्टाइल बदलती है, लड़का पूरी तरह से उस पर फिदा हो जाता है. रोमांस का माहौल बन ही रहा होता है कि अचानक दूसरा बड़ा ट्विस्ट आता है. गोलियां चलती हैं, मारपीट होती है, और कहानी में इमोशन का तूफान आ जाता है. ये बदलाव ट्रेलर में ड्रामा और थ्रिल का दमदार डोज भरता है.

ट्रेलर का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक उसका क्लाइमेक्स है. जब परिवार जिद पर अड़कर नायक की शादी किसी और से तय कर देता है. कार्ड छप जाते हैं, दुल्हन (शालू सिंह) तैयार बैठी है, बारात निकलने वाली है और तभी हीरो की एंट्री और जोरदार डायलॉग,“शुभ लगन के घड़ी रुक जाए पंडित जी!” यह सीन पूरे ट्रेलर की जान है.

‘शुभ लगन’ फिल्म की स्टार कास्ट

  • ऋषभ कश्यप
  • अपर्णा मलिक
  • शालू सिंह
  • मनोज टाइगर
  • प्रकाश जैस
  • माया यादव
  • संजय महानंद
  • आर्यन बाबू

साथ ही, रक्षा गुप्ता का स्पेशल कैमियो और मनोज टाइगर और प्रकाश जैसे अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं. MADZ मूवीज प्रेजेंट और वर्ल्ड वाइड फिल्म प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन और लेखन रफीक लतीफ शेख ने किया है.

यह भी पढ़ें- Kajal Raghwani Reel Video: काजल राघवानी पिली साड़ी में अदाओं से जीत रहीं दिल, ‘गली में आज चांद निकला’ पर रील वायरल

Previous article धान की फसल का क्रॉप कटिंग कार्य पूरी
Next article Dhanbad News : पॉक्सो एक्ट बच्चों का एक मजबूत कवच : डीएसपी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel