[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Bhojpuri Film: रानी चटर्जी की पहली पीरियड ड्रामा फिल्म ‘परिणय सूत्र’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, सामने आई दमदार कहानी की झलक

Bhojpuri Film: रानी चटर्जी की पहली पीरियड ड्रामा फिल्म ‘परिणय सूत्र’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, सामने आई दमदार कहानी की झलक

0
Bhojpuri Film: रानी चटर्जी की पहली पीरियड ड्रामा फिल्म ‘परिणय सूत्र’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज, सामने आई दमदार कहानी की झलक
रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhojpuri Film: भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी इन दिनों लगातार अपने नए प्रोजेक्ट्स से सुर्खियों में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपने अपकमिंग टीवी सीरियल ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ का ऐलान किया था, जिसे दर्शक अब हर रात 9 बजे Sun Neo TV चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा उनकी भोजपुरी फिल्म ‘हम हईं जेठानी’ भी हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज हो चुकी है.

अब रानी चटर्जी अपने फैंस के लिए एक और बड़ा तोहफा लेकर आई हैं. एक्ट्रेस ने अपनी पहली पीरियड ड्रामा भोजपुरी फिल्म ‘परिणय सूत्र’ की अनाउंसमेंट कर दी है. मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है, जिसने सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. आइए इसकी डिटेल्स बताते हैं.

‘परिणय सूत्र’ का पहला लुक पोस्टर हुआ रिलीज

रानी चटर्जी ने फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “इस फिल्म का बेहद इंतजार था मुझे. लीजिए इसकी पहली झलक आप सभी के सामने है. कैसा लगा पोस्टर? मेरी ये पहली पीरियड ड्रामा फिल्म होगी. कमाल की कहानी आ रही है.”

पोस्टर में रानी चटर्जी गोल्डन रंग की सीधे पल्लू वाली साड़ी और ब्लाउज में नजर आ रही हैं. वह अपने परिवार के साथ खड़ी दिखाई देती हैं. पोस्टर में एक छोटी बच्ची भी दिखाई दे रही है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि फिल्म में बाल-विवाह जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दे को दिखाया जाएगा. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘परिणय सूत्र’ में दर्शकों को भरपूर फैमिली ड्रामा और इमोशनल कहानी देखने को मिलेगी.

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

पोस्टर रिलीज होते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “इस फिल्म का बहुत दिनों से इंतजार था.” वहीं दूसरे ने लिखा, “आने वाली फिल्म के लिए ढेरों शुभकामनाएं.” कई यूजर्स ने हार्ट इमोजी के जरिए रानी चटर्जी और फिल्म के प्रति अपना प्यार जाहिर किया.

निर्देशक और निर्माता

रानी चटर्जी की इस खास फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं. फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है, जबकि इसकी कहानी और स्क्रिप्ट अरबिंद तिवारी ने लिखी है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘केशिया झार द ना हो’ रिलीज, धर्मवीर सिंह-अंजलि पांडे की प्यारी केमिस्ट्री बनीं फैंस की फेवरेट

Previous article 34 Second Viral Video: ब्रह्मांड की सबसे खतरनाक आवाज, दंग कर देगी ब्लैक होल की ध्वनि, यहां देखिए वीडियो
Next article विद्युत उर्जा चोरी को रोकने को लेकर हुई छापामारी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel