[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Bhojpuri Adda: दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी इंडिया’ कॉन्सर्ट पर Khesari Lal Yadav ने किया कटाक्ष, तो नाराज फैंस ने दिखा डाला आईना

Bhojpuri Adda: दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी इंडिया’ कॉन्सर्ट पर Khesari Lal Yadav ने किया कटाक्ष, तो नाराज फैंस ने दिखा डाला आईना

0
Bhojpuri Adda: दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी इंडिया’ कॉन्सर्ट पर Khesari Lal Yadav ने किया कटाक्ष, तो नाराज फैंस ने दिखा डाला आईना

Bhojpuri Adda: भोजपुरी सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव आए दिन अपने विवादों को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं. काजल राघवानी के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें अभी शांत भी नहीं हुई थी अब एक्टर और गायक ने अपने एक बयान से सुर्खियां बटोर ली हैं. ट्रेडिंग स्टार ने हाल ही में बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-ल्यूमिनाटी इंडिया’ कॉन्सर्ट पर एक कमेंट किया है. इसके लिए दिलजीत के फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

क्या है खेसारी लाल यादव और दिलजीत का पूरा मामला?

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने बीते दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने स्टेज शो की एक वीडियो शेयर की. इसके नीचे उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘इल्लुमिनाती को पीछे छोड़ते हुए… यहां देखिए…’ इस वीडियो में गायक और एक्टर ने वहां की ऑडियंस से बिहारी रूट्स पर गर्व करते हुए हाथ उठाने की अपील की. अब इस कैप्शन ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है.

दिलजीत दोसांझ के फैंस भड़के

खेसारी लाल यादव के इस कमेंट पर जहां खेसारी के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ दिलजीत दोसांझ के फैंस उनकी आलोचना कर रहे हैं. वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया, ‘खेसारी, आप खुद की तुलना दिलजीत से क्यों कर रहे हैं? वह आपके जैसे किसी को जानता भी नहीं है! तुम दिल्ली आते हो, और पांच लोग भी नहीं जानते कि तुम कौन हो!’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘आरओएफएल (रोलिंग ऑन द फ्लोर लाफिंग)… ये कौन है बे?’

दिलजीत दोसांझ का ‘दिल-लुमिनाटी टूर’

दिलजीत दोसांझ के ‘दिल-लुमिनाटी टूर’ की शुरुआत दिल्ली से हो गई है. इसके बाद सिंगर हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे और कोलकाता जैसे कई शहरों में परफॉर्म करेंगे. उनका यह कॉन्सर्ट 29 दिसंबर को गुवाहाटी में खत्म होगा. इस वक्त दिलजीत दोसांझ अपना कॉन्सर्ट जयपुर में कर रहे हैं.

Also Read: Bhojpuri Adda: विदेश तक पहुंचा Pawan Singh का ‘चुम्मा-चुम्मा’, हुक स्टेप पर जमकर थिरके जापानी फैंस, देखें VIDEO

Previous article Chhath Puja: पटना में मिल रहे 50 से लेकर 4 लाख रुपये तक के सूप, जानिए पूजा के अन्य सामानों का भी रेट
Next article PM Modi Jharkhand Visit: झामुमो, कांग्रेस और राजद से संकट में झारखंड का अस्तित्व-मोदी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel