[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Bhojpuri: पवन सिंह के सुपरहिट गाने ‘पाला सटाके’ पर आम्रपाली दुबे ने बनाया धमाकेदार रील वीडियो, देसी लुक और जबरदस्त एक्सप्रेशन पर फिदा हुए फैंस

Bhojpuri: पवन सिंह के सुपरहिट गाने ‘पाला सटाके’ पर आम्रपाली दुबे ने बनाया धमाकेदार रील वीडियो, देसी लुक और जबरदस्त एक्सप्रेशन पर फिदा हुए फैंस

0
Bhojpuri: पवन सिंह के सुपरहिट गाने ‘पाला सटाके’ पर आम्रपाली दुबे ने बनाया धमाकेदार रील वीडियो, देसी लुक और जबरदस्त एक्सप्रेशन पर फिदा हुए फैंस
आम्रपाली दुबे रील वीडियो, फोटो- इंस्टाग्राम

Aamrapali Dubey Reel Video: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे एक बार फिर सोशल मीडिया पर छा गई हैं. हाल ही में उन्होंने पावर स्टार पवन सिंह के सुपरहिट गाने ‘पाला सटाके’ पर एक रील वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया. आम्रपाली का यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग जमकर लाइक व कमेंट कर रहे हैं. साथ ही उनके एक्सप्रेशन की भी खूब तारीफ कर रहे हैं.

यहां देखें आम्रपाली दुबे का रील वीडियो-

पवन सिंह के गाने पर आम्रपाली दुबे के एक्सप्रेशन छाए

रील वीडियो में आम्रपाली दुबे का स्टाइल, एक्सप्रेशन और एनर्जी देखने लायक है. वह वाइन रंग की खूबसूरत चुंदरी प्रिंट साड़ी में देसी लुक में नजर आ रही हैं, मानो उन्होंने अपने किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग के फ्री टाइम में यह रील बनाई हो. गाने के बीट्स पर आम्रपाली जबरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आती हैं और बैठे-बैठे ही झूमती दिखाई देती हैं. उनकी अदाएं एक बार फिर फैंस का दिल जीत रही हैं.

‘पाला सटाके’ गाने की पॉपुलैरिटी आज भी बरकरार

पवन सिंह का गाना ‘पाला सटाके’ भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों में शामिल है. रिलीज के बाद से ही यह गाना पार्टी और शादी समारोहों की शान बना हुआ है. यूट्यूब पर इस गाने ने खबर लिखे जाने तक 39 मिलियन व्यूज बटोर लिए हैं.

अब आम्रपाली दुबे की इस रील ने गाने की लोकप्रियता को एक बार फिर से नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है.

फैंस ने लुटाया प्यार

आम्रपाली दुबे की इस रील पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं. कोई उनकी एनर्जी की तारीफ कर रहा है तो कोई उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन बता रहा है. कुछ यूजर्स ने पवन सिंह और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को फिर से किसी नए प्रोजेक्ट में देखने की इच्छा भी जाहिर की है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: रिलीज होते ही वायरल हुआ शिल्पी राज का ‘हिमालय के चोटी’, मनीषा यादव की ग्लैमरस अदाओं ने बढ़ाया गाने का क्रेज

Previous article सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से 14 लघु व्यवसायियों को ₹30.50 लाख का मिला ऋण
Next article एआइ डिजिटल माध्यम से फर्जी टिकट बनाने वालों से यात्री रहें सावधान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel