[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट ट्रैक ‘नया भतार चाहते हैं’ रिलीज, आस्था सिंह का कातिलाना लुक वायरल

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट ट्रैक ‘नया भतार चाहते हैं’ रिलीज, आस्था सिंह का कातिलाना लुक वायरल

0
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song: अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट ट्रैक ‘नया भतार चाहते हैं’ रिलीज, आस्था सिंह का कातिलाना लुक वायरल
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना नया भतार चाहते हैं, फोटो- यूट्यूब

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Naya Bhatar Chahte Hai: होली आने से पहले ही भोजपुरी इंडस्ट्री में रंगों की बौछार शुरू हो गई है. अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का न्यू सॉन्ग ‘नया भतार चाहते हैं’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच छा गया है. वहीं आस्था सिंह और कल्लू की जबरदस्त केमिस्ट्री ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. गाने के वीडियो में होली की मस्ती और देसी अंदाज को दिखाया गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं और इसपर अपना रिस्पांस दे रहे हैं.

‘नया भतार चाहते हैं’ का वीडियो

अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी की आवाज ने दर्शकों का दिल जीता

इस होली सॉन्ग में अकेला कल्लू और शिल्पी ने अपनी आवाज दी है. दोनों की जुगलबंदी ने गाने को और खास बना दिया है. शिल्पी राज की प्यारी आवाज और कल्लू का चुलबुला अंदाज ने गाने को और असरदार बना दिया है. गाने का म्यूजिक और धुन काफी कैची है, जिसे सुन फैंस अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे.

आस्था सिंह और कल्लू की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

गाने के म्यूजिक वीडियो में एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आ रही हैं, जो अरविंद अकेला कल्लू के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं. म्यूजिक वीडियो में देवर भाभी की हल्की- फुल्की नोक-झोंक दिखाई गई है. सफेद साड़ी में आस्था बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं, हुडी में कल्लू का लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है. वीडियो में सिंगर अपनी ऑनस्क्रीन भाभी आस्था से मजाकिया अंदाज में गहरा रंग लगाने की बात कर रहे हैं.

गाने की टीम

  • सॉन्ग – नया भतार चाहते हैं
  • सिंगर – अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज
  • लिरिक्स – आर आर पंकज
  • म्यूजिक डायरेक्टर – प्रियांशु सिंह
  • एक्ट्रेस – आस्था सिंह
  • वीडियो – पैराडाइज प्रोडक्शन
  • डायरेक्टर और डीओपी- आदी इन
  • कोरियोग्राफर- सनी अभ्यास
  • एडिटर – संदीप यादव
  • लाइन प्रोडक्शन- अमित सैनी
  • कॉस्टयूम – शिल्पा शेरावत
  • डीआई – रोहित सिंह
  • प्रोड्यूसर – गुड्डू कुमार सिंह
  • डिजिटल पार्टनर – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन प्राइवेट लिमेटेड
  • कंपनी – मीरा म्यूजिक

जानें सॉन्ग पर यूजर्स क्या कमेंट कर रहे

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. अब फैंस कमेंट में गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, हिट बा बॉस. एक ने लिखा, होली में गर्दा होई नू हो. एक यूजर ने लिखा, गजब गाना है. एक यूजर ने लिखा, 100% वायरल होगा. इस बार होली में सिर्फ अरविंद अकेला भैया का ही गाना बजेगा. एक यूजर ने लिखा, साउथ में अल्लू और भोजपुरी में कल्लू बिना अधूरा है, जियो शेर. एक यूजर ने लिखा, 2026 का हिट सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, वीडियो मस्त है. एक यूजर ने लिखा, लव यू कल्लू जी. एक यूजर ने लिखा, ब्लॉकबस्टर सॉन्ग है.

Image 218
Arvind akela kallu new bhojpuri song: अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट ट्रैक ‘नया भतार चाहते हैं' रिलीज, आस्था सिंह का कातिलाना लुक वायरल 4
Image 219
Arvind akela kallu new bhojpuri song: अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट ट्रैक ‘नया भतार चाहते हैं' रिलीज, आस्था सिंह का कातिलाना लुक वायरल 5

यह भी पढ़ें- Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: अरविंद अकेला का जबरदस्त गाना ‘डोले दा कमरिया’ मचा रहा धमाल, श्वेता महारा की अदाओं पर मर-मिटे कल्लू

Previous article Border 2 Worldwide BOC Day 1: दुनियाभर में बॉर्डर 2 का जलवा, ओपनिंग डे पर डबल डिजिट की कमाई, तोड़े रिकॉर्ड्स
Next article झारखंड के कुचाई के टुसू मेले में 35 फीट के चौड़ल का जलवा, महिलाओं के डांस ने जमाया रंग
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel