[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Lover Khojelu: अरविंद अकेला कल्लू का नया रोमांटिक धमाका, छिछोरी अंदाज में खूबसूरत एक्ट्रेस संग आए नजर

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Lover Khojelu: अरविंद अकेला कल्लू का नया रोमांटिक धमाका, छिछोरी अंदाज में खूबसूरत एक्ट्रेस संग आए नजर

0
Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Lover Khojelu: अरविंद अकेला कल्लू का नया रोमांटिक धमाका, छिछोरी अंदाज में खूबसूरत एक्ट्रेस संग आए नजर
अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना लवर खोजेलू, फोटो- यूट्यूब

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Lover Khojelu: भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और सिंगर अरविंद अकेला कल्लू एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मेहमान’ का नया गाना ‘Lover खोजेलु’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गया है. हाल ही में इस गाने का पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किया गया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

म्यूजिक लेबल SRK Music ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि गाना सुबह 06:30 बजे रिलीज किया जाएगा. कैप्शन में लिखा गया, “अरविंद अकेला कल्लू का गाना ‘लवर खोजेलु’ फिल्म ‘मेहमान’ कल सुबह 06:30 AM बजे @srkmusic पर रिलीज हो रहा है.” आइए इस पोस्टर की खासियत, टीम डिटेल्स और मेहमान फिल्म की जानकारी देते हैं.

यहां देखें फिल्म का पोस्टर-

पोस्टर में दिखी मस्ती और रोमांस

जारी हुए पोस्टर में एक्ट्रेस पूजा ठाकुर गुलाबी रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वह डांस मूड में दिखाई दे रही हैं, जबकि उनके साथ खड़े अरविंद अकेला कल्लू रेड और व्हाइट चेक शर्ट में स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं और मुंह में कॉलर दबाए हुए दिखते हैं. पोस्टर से साफ झलकता है कि गाना हल्की-फुल्की मस्ती, रोमांस और धमाकेदार म्यूजिक से भरपूर होने वाला है.

पोस्टर सामने आते ही कमेंट सेक्शन में फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. किसी ने लिखा “ये गाना वायरल होगा”, तो किसी ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के साथ अपना प्यार जाहिर किया.

गाने की पूरी टीम

  • सिंगर: अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी सिंह
  • लिरिक्स: आशुतोष तिवारी
  • म्यूजिक: प्रियांशु सिंह
  • डायरेक्टर: लालबाबू पंडित
  • प्रोड्यूसर: रोशन सिंह

फिल्म ‘मेहमान’ की कहानी

फिल्म मेहमान में अरविंद अकेला कल्लू दो हसीनाओं पूजा ठाकुर और दर्शना बनिक के साथ रोमांस करते नजर आते हैं. फिल्म में वह ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं जिसकी शादी बार-बार किसी न किसी वजह से रुक जाती है. जब आखिरकार शादी होती है, तो विदाई में ही छह महीने लग जाते हैं. इसके बाद कहानी में ऐसा ट्विस्ट आता है, जो पूरी फिल्म की दिशा बदल देता है. यह फिल्म 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है.

यह भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav New Bhojpuri Song: ‘कनिया बने के परी’ में खेसारी लाल यादव का मजेदार अंदाज, दुपट्टा ओढ़ घर का काम करते दिखे हिट मशीन

Previous article मकर संक्रांति पर खिचड़ी दान करने की परंपरा, श्रद्धालुओं के बीच चावल के साथ 14 और 15 को लेकर कंफ्यूजन, ज्योतिषाचार्य से जानें सबकुछ
Next article Ekadashi 2026: 95% लोग नहीं जानते क्यों एकादशी के दिन चावल नहीं खाना चाहिए, जानें इसका रहस्य
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel