[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri अरविंद अकेला कल्लू का नया सैड सॉन्ग ‘माई रो लेवे दे’ रिलीज, मां की यादों में रोता दिखा बेटा

अरविंद अकेला कल्लू का नया सैड सॉन्ग ‘माई रो लेवे दे’ रिलीज, मां की यादों में रोता दिखा बेटा

0
अरविंद अकेला कल्लू का नया सैड सॉन्ग ‘माई रो लेवे दे’ रिलीज, मां की यादों में रोता दिखा बेटा
'माई रो लेवे दे' का पोस्टर, फोटो- यूट्यूब

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Sad Song 2026 Mai Ro Lewe De: अगर आप भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू के फैन हैं, तो उनका नया सैड सॉन्ग ‘माई रो लेवे दे’ जरूर देखना चाहिए. यह गाना सिर्फ एक म्यूजिक वीडियो नहीं, बल्कि मां और बेटे के अटूट रिश्ते की ऐसी कहानी है, जो किसी को भी भावुक कर सकती है. रिलीज के कुछ ही घंटों में इस गाने को 9 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

दिल को छू लेने वाली है गाने की कहानी

‘माई रो लेवे दे’ की कहानी एक गरीब बेटे के संघर्ष और उसकी मां के प्रति प्यार को दिखाती है. वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू एक फैक्ट्री में मजदूरी करते नजर आते हैं. इसी दौरान उनकी मां का फोन आता है. वह बेटे से कहती हैं कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उसे जल्द घर लौट आना चाहिए. मां की बात सुनकर बेटा बेचैन हो जाता है और तुरंत घर के लिए निकल पड़ता है. जब कल्लू घर पहुंचते हैं. वहां उन्हें पता चलता है कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही. मां को खोने का दर्द उन्हें अंदर तक तोड़ देता है. वीडियो में वह अपनी मां के साथ बिताए गए पुराने पलों को याद करते दिखाई देते हैं. बचपन की यादें, मां का प्यार, उनकी देखभाल और संघर्ष के दिन दर्शकों को भावुक कर देते हैं.

‘माई रो लेवे दे’ का वीडियो

गाने के बोल कर देंगे दर्शकों को इमोशनल

इस गाने को खुद अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी आवाज दी है. इसके भावुक बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जबकि संगीत प्रियांशु सिंह का है. यह गाना आज कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. मां-बेटे के रिश्ते पर आधारित यह सॉन्ग उन लोगों के दिल को जरूर छुएगा.

यह भी पढ़ें- ‘केहू ना सगा’ हुआ रिलीज, समर सिंह ने गाने में दिखाया प्यार और धोखे का दर्द

Previous article रेलकर्मी को गोली मारने के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, न आरोपित गिरफ्तार न हथियार बरामद
Next article अररिया नगर परिषद में 4 जून को सशक्त स्थायी समिति की बड़ी बैठक, लंबित विकास योजनाओं पर लगेगी मुहर
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel