[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘होली इतिहास हो जाई’ रिलीज, आस्था सिंह ने बढ़ाया ग्लैमर

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘होली इतिहास हो जाई’ रिलीज, आस्था सिंह ने बढ़ाया ग्लैमर

0
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘होली इतिहास हो जाई’ रिलीज, आस्था सिंह ने बढ़ाया ग्लैमर
अरविंद अकेला कल्लू का नया होली गाना ‘होली इतिहास हो जाई’, फोटो- यूट्यूब

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Holi Itihas Ho Jaai: अरविंद अकेला कल्लू और शिवानी सिंह का लेटेस्ट होली सॉन्ग ‘होली इतिहास हो जाई’ रिलीज होते ही फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने के वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस आस्था सिंह नजर आ रही हैं, जो गुलाबी साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. वहीं, अरविंद अकेला कल्लू भांग के नशे में रंगीन और मस्ती भरे अंदाज में दिखाई देते हैं. यह लेटेस्ट ट्रैक दर्शक टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख और सुन सकते हैं. खबर लिखे जाने तक इस गाने को 5 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है.

यहां देखें ‘होली इतिहास हो जाई’ का वीडियो

वीडियो में दिखा आस्था सिंह का खास अंदाज

म्यूजिक वीडियो में चारों ओर रंग-बिरंगे गुलाल उड़ते हुए दिखाई देते हैं और पूरा माहौल होली की मस्ती से सराबोर नजर आता है. आस्था सिंह अपने ग्लैमरस लुक और एनर्जेटिक डांस से दर्शकों का ध्यान खींचती हैं. आस्था, अरविंद अकेला कल्लू के साथ शानदार केमिस्ट्री शेयर करती नजर आ रही. गाने के बोल और म्यूजिक इतने मस्ती भरे हैं कि फैंस खुद को झूमने से रोक नहीं पाएंगे. इस गाने में जीजा-साली की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है. वीडियो में आस्था अपने ऑनस्क्रीन जीजा अरविंद अकेला कल्लू से शरारती अंदाज में कहती नजर आती हैं,‘रंग डाली जीजा.. डाली.’

जानें गाने की टीम डिटेल्स

  • सॉन्ग -होली इतिहास हो जाई
  • सिंगर – अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी सिंह
  • म्यूजिक – प्रियांशु सिंह
  • वीडियो पैराडाइज प्रोडक्शन
  • एक्ट्रेस – आस्था सिंह
  • प्रोजेक्ट मैनेजर टी सीरीज – सोनू श्रीवास्तव
  • कोरियोग्राफर – विक्रम राजपूत
  • डीओपी – अतुल बिहारी
  • डीआई – रोहित सिंह

फैंस ने गाने पर लुटाया प्यार

गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा. अब फैंस इस पर अपना जमकर रिस्पॉन्स कर रहे हैं. एक यूजर ने गाने पर लिखा, बेस्ट गाना. एक यूजर ने लिखा, सुपर कल्लू भाई. एक यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर गाना. एक यूजर ने लिखा, जियो कल्लू भैया.

Image 1 34
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘होली इतिहास हो जाई’ रिलीज, आस्था सिंह ने बढ़ाया ग्लैमर 4
Image 48
अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘होली इतिहास हो जाई’ रिलीज, आस्था सिंह ने बढ़ाया ग्लैमर 5
Previous article नई विज्ञापन पॉलिसी पर घमासान, नियम तोड़ने पर जुर्माना खत्म, नगर निगम बोर्ड में आज होगी तीखी बहस
Next article टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने जीता टॉस, नीदरलैंड की बल्लेबाजी, ऐसी है दोनों टीमोंं की प्लेइंग इलेवन
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel