[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Chhath Geet Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘ए छठी मईया’ हुआ रिलीज, भावनाओं और भक्ति से भरे बोल ने फैंस को किया खुश

Chhath Geet Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘ए छठी मईया’ हुआ रिलीज, भावनाओं और भक्ति से भरे बोल ने फैंस को किया खुश

0
Chhath Geet Bhojpuri: अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘ए छठी मईया’ हुआ रिलीज, भावनाओं और भक्ति से भरे बोल ने फैंस को किया खुश
अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी छठ गीत, फोटो- इंस्टाग्राम

Chhath Geet Bhojpuri: भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय गायक और अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने छठ महापर्व के आगमन से पहले अपने फैंस के लिए एक नया छठ गीत ‘ए छठी मईया’ पेश किया है. यह गीत अपनी मधुर आवाज, सादगीभरे बोल और भक्ति की भावना से दर्शकों का दिल जीत रहा है. आइए आपको इसके डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने के म्यूजिक वीडियो-

‘ए छठी मईया’ की रिलीज और लोकप्रियता

अरविंद अकेला कल्लू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गीत का वीडियो साझा करते हुए लिखा,“बहुत ही प्यारा छठ गीत ‘ए छठी मईया’ रिलीज हो गया है. इसे जरूर देखें और अपना प्यार दें. जय छठी मईया.”

फैंस ने सोशल मीडिया पर गाने को खूब सराहा है. यूट्यूब पर इसके व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि कमेंट सेक्शन में लोग इसे “दिल छू लेने वाला छठ गीत” बता रहे हैं.

बता दें कि अबतक खबर लिखे जाने तक गीत को 150K से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं.

गीत के बोल और संगीत

इस इमोशनल गीत के बोल अशुतोष तिवारी ने लिखे हैं, जो अपनी सादगी और भक्ति के रंग के लिए जाने जाते हैं. गीत का संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है, जिन्होंने पारंपरिक सुरों और आधुनिक धुनों का सुंदर संगम रचा है, जिससे यह गीत एक क्लासिक छठ पूजा वाइब देता है.

कहां सुन सकते हैं ‘ए छठी मईया’?

‘ए छठी मईया’ को कल्लू म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले रिलीज किया गया है. यह गीत अब YouTube, Spotify, Gaana, Apple Music, और अन्य सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है.

छठ पूजा के अवसर पर रिलीज हुआ ‘ए छठी मईया’ अरविंद अकेला कल्लू के भक्ति गीतों की सूची में एक और शानदार जोड़ है. इस गीत ने न केवल कल्लू के फैंस को प्रभावित किया है, बल्कि हर उस व्यक्ति को भी जो छठ महापर्व की आस्था से जुड़ा हुआ है.

Bhojpuri Chhath Song: नहाय-खाय से पारण तक, चार दिन पूरे विधि-विधान से आम्रपाली ने किया निरहुआ संग ‘छठ व्रत’, यूट्यूब पर छाया नया भक्ति गीत

Previous article बिहार सिविल कोर्ट क्लर्क का फाइनल रिजल्ट 3 साल बाद जारी, 2608 कैंडिडेट्स पास
Next article Viral Video : 1961 में बना था पहला छठ गीत, इस खास वीडियो को देखना न भूलें
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel