[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Puja Ke Samaiya Bhojpuri Song: नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ ‘पूजा के समईया’, पति-पत्नी की नोकझोंक ने जीता फैंस का दिल

Puja Ke Samaiya Bhojpuri Song: नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ ‘पूजा के समईया’, पति-पत्नी की नोकझोंक ने जीता फैंस का दिल

0
Puja Ke Samaiya Bhojpuri Song: नवरात्रि से पहले रिलीज हुआ ‘पूजा के समईया’, पति-पत्नी की नोकझोंक ने जीता फैंस का दिल
अंकुश राजा ‘पूजा के समईया’ भोजपुरी गीत. फोटो- इंस्टाग्राम

Puja Ke Samaiya Bhojpuri Song: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है और उससे पहले भोजपुरी स्टार्स अपने-अपने देवी गीत लेकर आ रहे हैं. इसी कड़ी में लोकप्रिय सिंगर अंकुश राजा का नया देवी गीत ‘पूजा के समईया’ रिलीज कर दिया गया है. इस गाने को फैंस यूट्यूब पर खूब पसंद कर रहे हैं. ऐसे में अगर आपने इस गाने के बारे में नहीं सुना है तो आइए पहले डिटेल्स जान लेते हैं.

यहां देखें गाने के वीडियो-

‘पूजा के समईया’ गीत की खासियत

गाने की कहानी बेहद दिलचस्प है. इसमें एक पति अपनी नाराज पत्नी को मनाता नजर आता है, क्योंकि पूजा का सामान लाने में देरी हो जाती है. देवी मां की आराधना के बीच पति-पत्नी की नोकझोंक दर्शकों को खूब रिलेटेबल लग रही है.

गाने की टीम और कास्ट

यह गीत अंकुश राजा और शिल्पी राज ने गाया है. म्यूजिक विक्की ने तैयार किया है जबकि इसके बोल बोस रामपुरी ने लिखे हैं. वीडियो में अंकुश राजा के साथ एक्ट्रेस तोषी द्विवेदी नजर आ रही हैं. इस म्यूजिक वीडियो का निर्देशन गोल्डी जयसवाल ने किया है और कोरियोग्राफी सन्नी सोनकर की है.

‘पूजा के समईया’ को अंकुश राजा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. इंस्टाग्राम पर इसका छोटा वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, “रिलीज हुआ ‘पूजा के समईया’, एक बार जरूर देखें और प्यार व आशीर्वाद बनाए रखें. जय माता दी.”

अंकुश राजा का पिछला रिलीज गीत

कुछ दिन पहले ही अंकुश राजा का एक और देवी गीत ‘माई के सवरीया’ रिलीज हुआ था, जिसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके अलावा, उनका नया गाना ‘मेरी मां की जगह’ 16 सितंबर को रिलीज होने वाला है.

नवरात्रि से पहले लगातार देवी गीतों की झड़ी लगाकर अंकुश राजा अपने फैंस के लिए खास तोहफा लेकर आए हैं.

यह भी पढ़े: Bhojpuri Song: नवरात्रि से पहले फिर गूंजा ‘चुनरिया लेले अईहा’, खेसारी लाल यादव की आवाज में फैंस मंत्रमुग्ध

Previous article Bettiah : 360 बोतल देसी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
Next article Bettiah : धनरपा में कबड्डी टूर्नामेंट में बैकुंठपुर व लछनौता की टीम विजयी
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel