[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Akshara Singh: ‘बाबू तो काबू से बाहर है’, अक्षरा सिंह ने खोली भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- बिचारी लड़किया…

Akshara Singh: ‘बाबू तो काबू से बाहर है’, अक्षरा सिंह ने खोली भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- बिचारी लड़किया…

0
Akshara Singh: ‘बाबू तो काबू से बाहर है’, अक्षरा सिंह ने खोली भोजपुरी इंडस्ट्री की पोल, बोलीं- बिचारी लड़किया…
Akshara Singh Net Worth

Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मौहताज नहीं हैं. उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा फैंस उनके बेबाक अंदाज के लिए भी उन्हें काफी पसंद करते हैं. जानकारी हो कि एक्ट्रेस पावर स्टार पवन सिंह के साथ भी कई वक्त तक रिलेशनशिप में रहीं, फिर उन दोनों का रिश्ता टूट गया. एक्ट्रेस ने कई इंटरव्यूज में पवन सिंह पर आरोप भी लगाए. इसी बीच अब उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है.

कास्टिंग काउच क्या बोलीं अक्षरा?

अक्षरा सिंह ने हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “शोषण तो हर जगह है. हर फील्ड में है. जहां तक इंडस्ट्री की बात है. तो ये आप पर है, आप इसे किस तरह से लेना चाहते हैं… अगर आप चाहोगे तो आप करोगे कंप्रोमाइज, अगर नहीं चाहोगे तो दुनिया की कोई ताकत करवा लेगी क्या? नहीं करा पाएगी. ये आप ही हैं जो चुनते हैं. फिर आप ये चुन क्यों रहे हैं. जिनको वैसे जाना है वो जा रहे हैं, जिनको अपने उसूल पर रहना है वो ऐसे रह रहे हैं. सबकी अपनी च्वाइस है…हम रोक नहीं सकते हैं.

“यहां हर महीने 20 बार प्यार होता है”

अक्षरा सिंह से इंटरव्यू में जब यह सवाल किया गया कि क्या ये सही है कि या तो कंप्रोमाइज करो या काम नहीं मिलेगा? इस पर एक्ट्रेस ने जवाब में कहा, “यहां पर प्यार होता है, कंप्रोमाइज नहीं होता है, यहां डायरेक्ट प्यार होता है…यहां हर महीने 20 बार प्यार हो जाता है. फिर बदल जाता है. फिर लड़कियां ही गलत हो जाती हैं. लड़कियों को गलत बोलने लगते हैं लोग. उन्होंने आगे कहा, “यहां पर कंप्रोमाइज नहीं होता है, यहां इमोशन हैं. यहां तो दिलों में भरपूर इमोशन हैं. भावनाएं भरी हुई हैं. सबके मन में भावनाओं की कमी नहीं है. सब एक दम प्यार करने में आगे रहते हैं.” इसी बीच जब उन्हें टोका गया कि यह तो ब्लफ (धोखा) है तो अक्षरा ने कहा, ‘शब्द तो प्यार ही है.’

‘बाबू तो काबू से बाहर है भैया…’

अक्षरा ने आगे कहा, “बेचारी लड़कियां. सबको ऐसा लगता है कि आले मेला बाबू मुझे प्याल कल लहा है, लेकिन बाबू तो काबू से बाहर है भैया…यहां प्यार बहुत आम चीज है. चंद लोग हैं. 90 और 10 पर्सेंट वाला हिसाब है. चंद लोग सीरियस भी हैं. चंद लोग बस ऐसे ही प्यार कर रहे हैं.”

यह भी देखें: पत्नी ज्योति सिंह ने फोटो संग लगाई डुबकी तो पवन सिंह ने किया रिएक्ट, बोले- भक्ति भाव भी मजाक बन गया

Previous article ‘फिर जलील किया’, हार से टूट गई खूबसूरती, भारत की जीत के बाद पाक फैंस के रिएक्शन
Next article Maha Shivaratri: महाशिवरात्रि पर भूलकर भी न पहनें यह रंग,नहीं तो महादेव हो सकते हैं नाराज
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel