[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Aamrapali Dubey Bhojpuri Film: आम्रपाली दुबे ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘पियरी’ का किया ऐलान, सादगी भरे लुक से खींचा फैंस का ध्यान

Aamrapali Dubey Bhojpuri Film: आम्रपाली दुबे ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘पियरी’ का किया ऐलान, सादगी भरे लुक से खींचा फैंस का ध्यान

0
Aamrapali Dubey Bhojpuri Film: आम्रपाली दुबे ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘पियरी’ का किया ऐलान, सादगी भरे लुक से खींचा फैंस का ध्यान
आम्रपाली दुबे भोजपुरी फिल्म पियरी, फोटो- इंस्टाग्राम

Aamrapali Dubey Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपनी बेहतरीन एक्टिंग, दमदार एक्सप्रेशंस और ग्लैमरस लुक्स से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली आम्रपाली ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘पियरी’ का आधिकारिक ऐलान कर दिया है.

हाल ही में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ उनकी फिल्म ‘चीख’ का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली. इसी बीच, रविवार को आम्रपाली ने अपने नए प्रोजेक्ट ‘पियरी’ के मुहूर्त की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं. तस्वीरों में वह सिंपल और ट्रेडिशनल लुक में बेहद खुश और उत्साहित नजर आईं. ऐसे में आइए आपको फिल्म की बाकी डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें ‘पियरी’ के मुहूर्त की तस्वीरें-

‘पियरी’ फिल्म की टीम और खास बातें

आम्रपाली ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “‘पियरी’ जल्द ही आ रही है आप सबके बीच.” उनके लुक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में आम्रपाली फिर अपनी सादगी भरे किरदार से फैन्स का दिल जीतने वाली हैं.

फिल्म की मुख्य टीम:

  • निर्देशक: इश्तियाक शेख बंटी
  • निर्माता: इश्तियाक शेख बंटी व संदीप सिंह
  • लेखक: अरबिंद तिवारी
  • संगीत: ओम झा

अब फिल्म को लेकर कमेंट सेक्शन में फैन्स के बीच अच्छा खासा क्रेज देखा जा रहा है. कुछ यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, “आम्रपाली दीदी आपको बधाई”. वहीं, कुछ ने रेड और फायर वाली इमोजी के साथ प्यार लुटाया.

आम्रपाली और निरहुआ की फिल्म ‘चीख’ भी चर्चा में

दूसरी ओर, आम्रपाली और दिनेश लाल यादव निरहुआ की अपकमिंग फिल्म ‘चीख’ का पोस्टर भी चर्चा में है. पोस्टर में निरहुआ दो अवतारों में दिखते हैं, एक पुलिस यूनिफॉर्म में और दूसरा एक्शन मोड में पिस्तौल ताने हुए. यह साफ हिंट देता है कि ‘चीख’ एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म होने वाली है.

फिल्म के निर्माता सुधीर सिंह और अभिषेक कुमार पांडे हैं. जबकि निर्देशक धीरज ठाकुर हैं. दर्शक अब इसके ट्रेलर और रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri: पिंक अनारकली में ‘खंड लगदी’ पर रानी चटर्जी का डांस हुआ वायरल, फैंस ने लुटाया भर-भरकर प्यार, VIDEO

Previous article गुड़गाय को हरा कर सेमीफाइनल में पहुंची एफसी रांची की टीम
Next article एंटरप्रेन्योर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत पीपीयू के तीन कॉलेजों में शुरू होगी पढ़ाई
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel