[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bhojpuri Aaho Raja Bhojpuri Song: पवन सिंह और दर्शना की मजेदार नोकझोंक ने ‘आहो राजा’ को बनाया सुपरहिट, YOUTUBE पर 212 मिलियन व्यूज पार

Aaho Raja Bhojpuri Song: पवन सिंह और दर्शना की मजेदार नोकझोंक ने ‘आहो राजा’ को बनाया सुपरहिट, YOUTUBE पर 212 मिलियन व्यूज पार

0
Aaho Raja Bhojpuri Song: पवन सिंह और दर्शना की मजेदार नोकझोंक ने ‘आहो राजा’ को बनाया सुपरहिट, YOUTUBE पर 212 मिलियन व्यूज पार
आहो राजा भोजपुरी गाना, फोटो- इंस्टाग्राम

Aaho Raja Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह एक बार फिर यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं. उनका सुपरहिट गाना ‘आहो राजा’ (Aaho Raja) रिलीज होने के एक साल बाद भी शादियों और पार्टियों में बज रहा है और लगातार रिकॉर्ड बना रहा है. खबर लिखे जाने तक इस गाने ने 212 मिलियन व्यूज हासिल कर लिए हैं. वेब म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ यह गाना आज भी दर्शकों के बीच उतना ही लोकप्रिय है. ऐसे में आइए इसकी खासियत और बाकी डिटेल्स बताते हैं.

गाने की खासियत और कहानी

इस म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ दर्शना बनिक नजर आ रही हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री गाने की विज़ुअल अपील को और बेहतर बनाती है. गाने की कहानी में दर्शना अपने “सइयां जी” पवन सिंह से नाराज दिखाई देती हैं और शिकायत करती हैं कि शादी से पहले तो सपने दिखाए, लेकिन अब उन्हें नौकरानी बना दिया गया है. मजेदार नोकझोंक, शानदार डांस मूव्स और दोनों का बेहतरीन एक्सप्रेशन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया पर यह गाना इतना लोकप्रिय है कि इसके ऊपर बने रील्स और शॉर्ट वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. दर्शना का स्टाइलिश लुक और पवन सिंह की एनर्जेटिक आवाज ने इस गाने को प्रशंसकों का फेवरेट बना दिया है.

गाने की टीम

  • संगीत: प्रियांशु सिंह
  • गीत: प्रिंस प्रियदर्शी
  • निर्देशन: दीपांश सिंह
  • प्रबंधन: अमित सिंह
  • कोरियोग्राफी: गोल्डी और सनी
  • DOP: वजीर और रवि
  • PR: रंजन सिन्हा

कुल मिलाकर “आहो राजा” एक हाई-एनर्जी डांस नंबर है, जिसमें मस्ती, बीट्स और ग्लैमर का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है. पवन सिंह की दमदार आवाज इस गाने को पार्टी एंथम बना देती है. यही वजह है कि रिलीज के एक साल बाद भी यूट्यूब पर इस गाने पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात हो रही है.

यह भी पढ़ें- Shilpi Raj New Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया गाना ‘नचनिया हमरे नाम के’ रिलीज होते ही वायरल, आस्था सिंह की शिकायतों पर पिघला फैंस का दिल

Previous article Pawan Singh Bajrangi Movie: बहन की रक्षा के लिए ‘बजरंगी’ बनकर लौटे पवन सिंह, यूट्यूब पर रिलीज होते ही बवाल मचा रही है नई फिल्म
Next article Water Geyser Price Drop: 7000 से भी कम में मिल रहे 5 स्टार वाले ब्रांडेड गीजर, कड़कड़ाती ठंड में मिस न करें ये ऑफर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel