[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Laughter Chefs 3: टीवी की क्वीन भारती सिंह ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- ‘अब स्वस्थ हूं’

Laughter Chefs 3: टीवी की क्वीन भारती सिंह ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- ‘अब स्वस्थ हूं’

0
Laughter Chefs 3: टीवी की क्वीन भारती सिंह ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- ‘अब स्वस्थ हूं’
भारती सिंह फोटो- इंस्टाग्राम

Laughter Chefs 3: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपने दूसरे बेटे के जन्म के बाद जल्दी ही टीवी स्क्रीन पर लौटेंगी. 19 दिसंबर को भारती ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया और फैंस के साथ खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की. कुछ ही दिनों के बाद, भारती ने ‘Laughter Chefs 3’ के होस्ट के तौर पर वापसी की.

यूट्यूब चैनल पर खुलकर की बात

भारती सिंह ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को अपनी और अपने नवजात बेटे के स्वास्थ्य की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और अब शूटिंग के लिए तैयार हैं. भारती ने कहा, “मैं ‘Laughter Chefs 3’ में वापस आने के लिए बहुत उत्साहित हूं. मैं स्वस्थ हूं और मेरा बेटा काजू भी ठीक है, अब मैं सेट पर जाकर अच्छे से शूट कर सकती हूं. मैं बहुत खुश हूं.”

बड़े बेटे का खास ख्याल

व्लॉग की शुरुआत में भारती ने अपने बड़े बेटे गोला की सेहत को लेकर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि बच्चों को स्कूल से लौटने के बाद अक्सर सर्दी और वायरस लग जाते हैं. इसलिए उन्होंने गोला को डॉक्टर के पास ले जाकर जांच कराई और संक्रमण से बचाने के लिए एंटीबायोटिक इंजेक्शन भी दिया. भारती ने अन्य माता-पिता को भी सलाह दी कि वे अपने बच्चों की सेहत का ध्यान रखें.

इसके बाद भारती ने अपने फैंस को अपडेट दिया कि वह खुद पूरी तरह से ठीक हैं और उनका नवजात बच्चा भी स्वस्थ है. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब वह शूटिंग में वापस आ सकती हैं.

भारती सिंह की यह वापसी फैंस के लिए किसी खुशी की खबर से कम नहीं है. उनके स्वस्थ और खुश परिवार के साथ काम पर लौटने की खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सच्चाई का सामना या परिवार का भला? तुलसी का फैसला मचाएगा हलचल

Previous article एएनएम का वेतन काटा, महिला चिकित्सक से मांगा स्पष्टीकरण
Next article Big Accident: हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा, कुपवी से शिमला जा रही बस पलटी, 8 लोगों की मौत
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel