[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment 9 साल की शादी और दो बच्चों के बाद Haarsh से अलग होंगी Bharti Singh? बोलीं- इरिटेशन होने लगी है

9 साल की शादी और दो बच्चों के बाद Haarsh से अलग होंगी Bharti Singh? बोलीं- इरिटेशन होने लगी है

0
9 साल की शादी और दो बच्चों के बाद Haarsh से अलग होंगी Bharti Singh? बोलीं- इरिटेशन होने लगी है
हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह, फोटो- इंस्टाग्राम

Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa Divorce Rumors: मशहूर कॉमेडी क्वीन भारती सिंह हमेशा अपने जोक्स और मजेदार अंदाज से सबको हंसाती हैं. लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर ऐसी खबरें सामने आईं, जिनमें दावा किया गया कि भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के बीच अनबन चल रही है और दोनों का तलाक होने वाला है.

जैसे ही यह अफवाहें तेजी से फैलने लगीं, भारती सिंह ने अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए खुद सामने आकर सच बताया.

“हम दोनों के बीच में दरारें आने लगी हैं”

अपने व्लॉग की शुरुआत में भारती ने मजाकिया अंदाज में वही बातें कही जो अफवाहों में चल रही थीं. उन्होंने कहा, “दोस्तों, मैं अब हर्ष के साथ नहीं रह सकती क्योंकि हमारे बीच दरारें आने लगी हैं, इरिटेशन होने लगी है और बहुत सारी ऐसी चीजें हैं जो हर्ष बर्दाश्त नहीं कर पाते.”

उन्होंने आगे कहा कि ऐसी बातें की जा रही हैं कि हमारे रिश्ते में दरार पड़ गई है और हम अलग हो रहे हैं.

“हम बिल्कुल भी अलग नहीं हो सकते”

इसके बाद भारती ने साफ किया कि यह सारी खबरें पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने कहा, “ऐसी बहुत सारी घटिया न्यूज आ रही हैं जो बिल्कुल गलत हैं. हम दोनों कभी अलग नहीं हो सकते, शायद मर कर भी नहीं.”

उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया कि उनके और हर्ष के रिश्ते में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है.

अफवाह फैलाने वालों पर तंज

भारती सिंह ने फेक न्यूज फैलाने वालों पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा, “ये जो न्यूज होती है, वो सुनने में बहुत मजा आता है कि भारती और हर्ष के बीच पड़ी दरार, उनके रिश्ते में आई खटास! हमारे घर में नींबू अच्छे नहीं आ रहे हैं और खटास? व्लॉग में कई बोली गई चीजें होती हैं जो पोर्टल उठा लेते हैं.”

“कहीं आप कपिल शर्मा से आगे न निकल जाओ”

आखिर में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “आप लोग बहुत फनी हो, मुझे लगता है कि कहीं इन सबसे आप लोग भारती सिंह और कपिल शर्मा से आगे न निकल जाओ.”

उनका मतलब था कि जितनी मनगढ़ंत और मजेदार कहानियां ये लोग बनाते हैं, उतने तो हम कॉमेडियन भी नहीं सोच पाते.

भारती और हर्ष की प्यारी फैमिली

भारती और हर्ष की मुलाकात टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ के दौरान हुई थी. हर्ष वहां भारती के लिए स्क्रिप्ट लिखते थे. धीरे-धीरे दोनों दोस्त बने और फिर दोनों को प्यार हो गया. साल 2017 में दोनों ने गोवा में धूमधाम से शादी की थी. आज उनके दो प्यारे बेटे हैं, बड़ा बेटा लक्ष्य (गोला) जिसका जन्म 2022 में हुआ था और छोटा बेटा यशवीर जिसका जन्म साल 2025 में हुआ है. दोनों आज एक बहुत ही खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

यह भी पढ़ें: राम चरण ने बताया ‘Peddi’ देखने के बाद पिता चिरंजीवी का रिएक्शन, बोले- ‘मगधीरा’ या ‘RRR’ जैसी फिल्में बार-बार नहीं बनतीं

Previous article ‘तेजस्वी जी, समर्थकों को मर्यादा में रखिए…’, मंत्री संतोष सुमन ने लालू के बेटे को दी चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला
Next article सीतामढ़ी: शादी से इनकार करने पर बिजली के ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, पुलिस परेशान
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel