[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment रणवीर अल्लाहबादिया का ‘हार्ड लॉन्च’, जूही भट्ट संग रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल

रणवीर अल्लाहबादिया का ‘हार्ड लॉन्च’, जूही भट्ट संग रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल

0
रणवीर अल्लाहबादिया का ‘हार्ड लॉन्च’, जूही भट्ट संग रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल
Ranveer Allahabadia With Juhi Bhatt

Ranveer Allahabadia: पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया ने आखिरकार अपने रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर खास तस्वीरें साझा कर जूही भट्टी के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है. दोनों की ये तस्वीरें केन्या के मशहूर Masai Mara National Reserve से सामने आई हैं, जहां कपल छुट्टियां मना रहा था.

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक कैप्शन भी लिखा. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्हें ऐसा इंसान मिल गया है, जिसकी मौजूदगी जिंदगी की सारी नेगेटिविटी को खत्म कर देती है. इसके साथ ही उन्होंने “हार्ड लॉन्च” वाला हैशटैग इस्तेमाल कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया.

सेलेब्स ने दी बधाई, फैंस ने लुटाया प्यार

रणवीर के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. कई सेलेब्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने उन्हें बधाई दी. Ashish Chanchlani ने मजाकिया अंदाज में शादी की सलाह दे डाली, वहीं Sargun Mehta ने दिल वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की. Orry ने भी इस रिश्ते को लेकर शुभकामनाएं दीं.

जूही भट्ट ने भी शेयर किया खास पल

जूही भट्ट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उसी ट्रिप का एक वीडियो साझा किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है और केन्या की इस यात्रा को उन्होंने लंबे समय से सोचा था.

पहले से चल रही थीं चर्चाएं

गौरतलब है कि रणवीर और जूही के रिश्ते को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाएं हो रही थीं. दोनों को पहले भी साथ में स्पॉट किया गया था, खासकर आईपीएल 2026 के दौरान Wankhede Stadium में एक मैच के दौरान. इसके अलावा, दोनों ने पिछले साल दिवाली के समय भी मिलती-जुलती तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिससे फैंस के बीच कयास और तेज हो गए थे.

कुल मिलाकर, अब रणवीर और जूही ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है, जिससे फैंस के बीच खुशी और उत्साह का माहौल है.

Previous article पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी स्कूलों में हर घंटे वाटर ब्रेक होगा अनिवार्य, डीएसइ ने दिया निर्देश
Next article Munger घरेलू गैस सिलेंडर संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel