[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bawra Mann Episode 3: मेघा की एंट्री से बदलेगा ईशान का सफर, नए मोड़ के लिए तैयार हो जाइए

Bawra Mann Episode 3: मेघा की एंट्री से बदलेगा ईशान का सफर, नए मोड़ के लिए तैयार हो जाइए

0
Bawra Mann Episode 3: मेघा की एंट्री से बदलेगा ईशान का सफर, नए मोड़ के लिए तैयार हो जाइए
बावरा मन एपिसोड 3, फोटो- इंस्टाग्राम

Bawra Mann Episode 3: फिल्मों के जरिए सालों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले विपुल अमृतलाल शाह अब अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म सनशाइन पिक्चर्स डिजिटल के जरिए लगातार दमदार कंटेंट पेश कर रहे हैं. उनकी नई वीकली वेब सीरीज ‘बावरा मन’ के पहले दो एपिसोड रिलीज होते ही दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुके हैं. मजबूत कहानी, प्रभावशाली अभिनय और इमोशनल टच की वजह से इस सीरीज को खूब सराहना मिल रही है.

हर शुक्रवार रिलीज होने वाली इस सीरीज का तीसरा एपिसोड इस हफ्ते दर्शकों के लिए एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आ रहा है. एपिसोड 3 में दिखाया जाएगा कि मेघा की एंट्री ईशान की ज़िंदगी और उसके सफर को पूरी तरह बदल देती है. यह मोड़ कहानी को एक नई दिशा देता है, जिससे आने वाले एपिसोड्स को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है.

तीसरे एपिसोड के प्रमोशन के लिए मेकर्स ने एक खास कैप्शन शेयर किया है, जिसमें इशारों-इशारों में आने वाले बड़े बदलाव की झलक दी गई है. इस कैप्शन ने फैंस के बीच चर्चाओं को और तेज कर दिया है.

फिलहाल दर्शक ‘बावरा मन’ के एपिसोड 1 और 2 सनशाइन पिक्चर्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. सीरीज का नया एपिसोड हर शुक्रवार रिलीज किया जाता है.

डिजिटल विंग की जिम्मेदारी संजय उपाध्याय संभाल रहे हैं. ‘बावरा मन’ में अरुण चौधरी, तेजस्वी सिंह अहलावत, सौम्या शुक्ला और मायंक मूर्ति अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. शो का निर्माण आशीष ए. शाह ने किया है, जबकि निर्देशन की कमान सचिन ने संभाली है.

सनशाइन पिक्चर्स वह प्रतिष्ठित बैनर है, जिसने आंखें, नमस्ते लंदन, सिंह इज किंग, हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी, कमांडो: ए वन मैन आर्मी, फोर्स और द केरल स्टोरी जैसी कई यादगार और सफल फिल्में दी हैं. इसके साथ ही बैनर के पास 2026 में रिलीज होने वाली कई बड़ी फिल्मों की मजबूत लाइन-अप भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Worldwide Collection: 22 दिनों में 1000 करोड़ क्लब में शामिल, 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी ‘धुरंधर’, टोटल कमाई जानें

Previous article 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ आंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस, राहुल गांधी ने मोदी सरकार के खिलाफ किया हल्ला बोल
Next article डीसी ने कौशल विकास केंद्र भवन का किया निरीक्षण
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel