[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Amitabh Bachchan के घर में घुसा चमगादड़, तो एक्टर बोले- कोरोना पीछा ही नहीं छोड़ रहा

Amitabh Bachchan के घर में घुसा चमगादड़, तो एक्टर बोले- कोरोना पीछा ही नहीं छोड़ रहा

0
Amitabh Bachchan के घर में घुसा चमगादड़, तो एक्टर बोले- कोरोना पीछा ही नहीं छोड़ रहा

कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर शुरू से ही ये खबर आ रही है कि ये चमगादड़ के जरिये इंसान में फैला. इस खबर के आने के बाद से लोग चमगादड़ (Bat) को लेकर काफी सतर्क हैं. ऐसे में अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के घर में एक चमगादड़ घुस गया, जिनसे उनके होश उड़ गये.

Also Read: Ramayan की ‘सीता’ की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे Rajesh Khanna, वायरल हो रही तसवीर

अमिताभ ने इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी. उन्होंने बताया कि उनके बंगले जलसा के एक कमरे में चमगादड़ घुस आया जिसे निकालने में उन्हें काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा. आमिताभ ने ट्वीट किया, ‘जूरी के देवियों और सज्जनों, इस घंटे की खबर…ब्रेकिंग न्यूज…क्या आप यकीन करेंगे एक चमगादड़ जलसा में तीसरे फ्लोर पर मेरे कमरे में घुस आया. बड़ी मुश्किल से उसे बाहर निकाला. कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा. वहीं, बॉलीवुड स्टार के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद उनके फैन्स ने कमेंट्स करने शुरू कर दिए. फैंस ने उन्हें सुरक्षित रहने के लिए कहा.

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर शेयर की थी. इस तस्वीर में नर्स, डॉक्टर, पुलिस, सफाई कर्मचारी और अग्निशामक इन सभी शब्दों को मिलाकर भगवान श्रीणेश की आकृति बनाई गई है. इस तस्वीर में खासकर डॉक्टरों को भगवान की संज्ञा दी गई है. अमिताभ ने इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘फ्रंटलाइन वर्कर्स. डॉक्टर्स और नर्सेस. सामाजिक योद्धा. नतमस्तक हूं मैं. कौन कहता है कि भगवान मिलते नहीं? अस्पतालों को देखिए…हमें उनके स्वरुप को पहचानना होगा.’

वहीं, हाल ही में अमिताभ ने प्रियंका चोपड़ा, दिलजीत दोसांझ, रणबीर कपूर, रजनीकांत, आलिया भट्ट और अन्य सुपरस्टार्स के साथ मिलकर शॉर्ट फिल्म फैमिली में काम किया था. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसकी शूटिंग घर में ही हुई थी. ये फिल्म कोरोना वायरस को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए थी. इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया था.

Previous article Ramayan की ‘सीता’ की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे Rajesh Khanna, वायरल हो रही तसवीर
Next article कोरोना संकटः एक से एक लाख मौत का सफर 90 दिन में, दो लाख सिर्फ इतने दिनों में
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel