[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bade Achhe Lagte Hain Off Air: शिवांगी जोशी- हर्षद चोपड़ा का सीरियल हो रहा बंद, रिभु मेहरा ने कहा- चैनल ने शो बंद करने का फैसला किया

Bade Achhe Lagte Hain Off Air: शिवांगी जोशी- हर्षद चोपड़ा का सीरियल हो रहा बंद, रिभु मेहरा ने कहा- चैनल ने शो बंद करने का फैसला किया

0
Bade Achhe Lagte Hain Off Air: शिवांगी जोशी- हर्षद चोपड़ा का सीरियल हो रहा बंद, रिभु मेहरा ने कहा- चैनल ने शो बंद करने का फैसला किया
बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन ऑफ एयर हो रहा, फोटो- इंस्टाग्राम

Bade Achhe Lagte Hain Off Air: सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन कुछ महीने पहले ही सोनी टीवी पर शुरू हुआ है. सीरिलय में शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है. सीरियल में ऋषभ और भागयश्री की कहानी दिखाई जा रही है. शो को शुरुआत में अच्छी टीआरपी मिली, लेकिन अब सुनने में आ रहा कि शो बंद होने वाला है. इस बारे में शो में एक्टर रिभु मेहरा ने बात की. एकता कपूर के शो में वह भाग्यश्री के एक्स बॉयफ्रेंड निखिल का किरदार निभा रहे हैं.

रिभु मेहरा ने कहा- चैनल ने शो बंद करने का फैसला किया

बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन के कलाकार 2 सितंबर को इसकी शूटिंग पूरी कर लेंगे. अब इंडिया फोरम से बात करते हुए एक्टर रिभु मेहरा ने कहा, “मुझे शुरू से पता था कि बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन एक फाइनाइट शो है. जब मेरा किरदार आया तो कहानी तेजी से आगे बढ़ी और टीआरपी भी बढ़ने लगी. सब कुछ अच्छा चल रहा था, इसलिए जब चैनल ने शो बंद करने का फैसला किया तो मुझे हैरानी हुई. मुझे फैंस से बहुत सारे मैसेज आए कि शो को एक्सटेंशन क्यों नहीं दिया गया.”

रिभु मेहरा ने कहा, शिवांगी- हर्षद बेहतरीन कलाकार हैं

रिभु मेहरा ने आगे कहा, “ये सफर छोटा जरूर था लेकिन बहुत खूबसूरत रहा. पूरी टीम के साथ शूटिंग करने में मुझे बहुत मजा आया. शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा बेहतरीन कलाकार हैं और डायरेक्टर्स के साथ काम करना भी शानदार अनुभव रहा. मुझे लगता है शो को और वक्त मिलना चाहिए था, लेकिन कई बार चीजें हमारे हाथ में नहीं होती.”

जानें शो में क्या दिखाया जा रहा

बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन में अब तक आपने देखा कि भाग्यश्री की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है और बेहोश हो जाती है. वह जब होश में आती है तो वह ऋषभ से पूछती है कि उसकी ऐसा हालत क्यों हुई. इसपर ऋषभ कहता है कि उसे एलर्जी हो गई थी. जिसके बाद उसने उसे दवा दी. ऋषभ, भागयश्री को उसकी लापरवाही पर डांटता है. भाग्यश्री कहती है कि उसे नहीं पता कि उसके खाने में मूंगफली किसने डाली.

यह भी पढ़ेंYeh Rishta Kya Kehlata Hai Maha Twists: अभीरा का जेल में पहला दिन, ये शख्स करेगी टॉर्चर, ये कसम खाएगा अरमान

Previous article Baby Girl Names Starting With Y: अपनी लाडली के लिए चुनें सबसे सुंदर और स्टाइलिश नाम
Next article PM Modi : मेरी मां का अपमान देश की मां-बहन और बेटी का अपमान, बोले पीएम मोदी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel