[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Badass Ravi Kumar OTT Release Date: एक साल बाद OTT पर आ रही ‘बैडएस रवि कुमार’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

Badass Ravi Kumar OTT Release Date: एक साल बाद OTT पर आ रही ‘बैडएस रवि कुमार’, जानें कब और कहां देखें फिल्म

0
Badass Ravi Kumar OTT Release Date: एक साल बाद OTT पर आ रही ‘बैडएस रवि कुमार’, जानें कब और कहां देखें फिल्म
बैडएस रवि कुमार ओटीटी रिलीज डेट, फोटो- इंस्टाग्राम

Badass Ravi Kumar OTT Release Date: हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रवि कुमार’ अब OTT पर आने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म पहले 7 फरवरी 2025 को थिएटर में रिलीज हुई थी और अब करीब एक साल बाद यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है. फैंस लंबे समय से इसके OTT रिलीज का इंतजार कर रहे थे और अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. ऐसे में अगर आपने इसे थिएटर में नहीं देखा या इसके क्लिप्स और सोशल मीडिया शॉर्ट्स देखकर इसे देखना चाहते थे, तो आइए इसकी स्ट्रीमिंग डिटेल्स बताते हैं.

OTT रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म

यह फिल्म 18 अप्रैल से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी. पहले इसके डिजिटल राइट्स को लेकर कुछ देरी हुई थी, लेकिन अब सभी दिक्कतें खत्म हो चुकी हैं.

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा प्रदर्शन?

Image 174
Badass ravi kumar ott release date: एक साल बाद ott पर आ रही 'बैडएस रवि कुमार', जानें कब और कहां देखें फिल्म 3

फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 10.17 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 11.17 करोड़ रुपये रहा.

‘बैडएस रवि कुमार’ की कहानी क्या है?

इस फिल्म में हिमेश रेशमिया एक दमदार पुलिस ऑफिसर रवि कुमार का रोल निभा रहे हैं. कहानी एक सीक्रेट रील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें भारत के एजेंट्स से जुड़ी अहम जानकारी होती है.

अब दुश्मन इस रील को पाने की कोशिश करते हैं और रवि कुमार इसे बचाने की जिम्मेदारी उठाते हैं.

फिल्म की खासियत

यह फिल्म पूरी तरह मास एंटरटेनमेंट है. इसमें एक्शन, ड्रामा, म्यूजिक और कॉमेडी सब कुछ बहुत ज्यादा स्टाइलिश तरीके से दिखाया गया है.

फिल्म 80s बॉलीवुड स्टाइल से इंस्पायर्ड है और इसे रियलिस्टिक नहीं बल्कि एंटरटेनिंग बनाने पर फोकस किया गया है.

बैडएस रवि कुमार की कास्ट

बैडएस रवि कुमार में हिमेश रेशमिया के अलावा कीर्ति कुल्हारी, सनी लियोनी, मनीष वाधवा, संजय मिश्रा, सौरभ सचदेवा जैसे कलाकार नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: क्या ‘इश्कबाज’ के ओमकार बनेंगे शो का हिस्सा? कुणाल जयसिंह ने दिया जवाब

Previous article 40 टीबी महिला मरीजों को दिया गया पोषणयुक्त फूड बास्केट
Next article कटिहार में नहीं बन रहा मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, जाना होगा पूर्णिया
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel