[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कुंभकरण मारा गया महाराज… Ramayan में इस सीन के लिए दर्शकों ने रिपीट कराया एपिसोड?

कुंभकरण मारा गया महाराज… Ramayan में इस सीन के लिए दर्शकों ने रिपीट कराया एपिसोड?

0
कुंभकरण मारा गया महाराज… Ramayan में इस सीन के लिए दर्शकों ने रिपीट कराया एपिसोड?

कोरोना वायरस के कारण सारे टीवी और फिल्मों की शूटिंग बंद है. इसकी वजह से जनता की मांग पर दूरदर्शन पर दोबारा से रामायण और महाभारत टेलीकास्ट किया जा रहा है. अब ऐसा देखा जा रहा है कि कभी रामायण का शो 10 मिनट पहले खत्म हो जाता है तो कभी शो 15 मिनट और लंबा चलता है. ऐसे में दर्शक क्‍ंफयूज है कि ऐसा क्यों हो रहा है. हालांकि इसके पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि जिस तरह सोशल मीडिया पर इसका बज बन रहा है, शो वैसे ही दिखाया जा रहा है.

Also Read: टीवी पर Ramayan के ‘रावण’ सीता हरण देख हुए भावुक, हाथ जोड़कर यूं दिया रिएक्शन

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि अगर किसी शो में दर्शक खास रुचि लेने लगे या उसका बज सोशल मीडिया पर ज्यादा दिखने लगे, तो उस शो में मेकर्स बदलाव कर देते हैं. हालांकि रामायण में तो कुछ बदला नहीं जा सकता है. इस स्थिति में शो के रिपीट टेलिकास्ट का तरीका अपनाया जा सकता है.

दूरदर्शन के सामने रामायण को लॉकडाउन के खत्म होने पूरा खत्म करने की चुनौती थी. ऐसे में बहुत खास-खास दृश्यों को ही दिखाया जा रहा था. इस बात से रामायण के प्रसारण को अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिस रामायण को साल 1987-88 में प्रसारित करने में एक साल से भी अधिक का समय लगा उस रामायण में कुंभकरण वध तक कहानी महज 21 दिन के लॉकडाउन में 20 दिनों के भीतर दिखा दिया गया. मुमकिन है कि इसे 15 अप्रैल के आसपास में पूरा करने का विचार किया गया हो.

लेकिन अब पीएम मोदी ने लॉकडाउन को आगामी 3 मई तक जारी रखने को कहा है. अब शो को आगामी 3 मई के आसपास तक पहुंचाने की चुनौती होगी. इसी बीच हुआ कि 13-14 अप्रैल को प्रसारित शो में कुंभकरण के किरदार को लोगों जमकर पसंद किये. अब 14 अप्रैल के शो में उनका वध हो गया है. वहीं, इधर कुंभकरण की शव को देखकर रावण पूरी तरह से आग-बबूला हो गया है.

इससे पहले लोगों को रामायण में कुंभकर्ण के जागने का इंतजार था. कुंभकर्ण खुद नहीं जागा, उसे जगाया गया. ढोल-नगाड़े बजाये गए, तीर-भाले चुभाए गए, तन पर पानी बहाया गया, सुस्‍वादु भोजन परोसा गया. आखिर पकवानों की महक से कुंभकर्ण जाग उठा. रामायण के इस पात्र को लोग खूब पसंद करते हैं. सीरियल पूरा भी नहीं हुआ था और सोशल मीडिया पर #Kumbhkaran ट्रेंड हो गया. कुंभकर्ण सोते रहने के लिए ही जाना जाता है, इसलिए यूजर्स खुद की, दोस्‍तों की तुलना करते हुए मजेदार पोस्‍ट करने लगे.

गौरतलब है कि रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक रामायण तीन दशक से अधिक पुराना है और इसने 2015 के बाद से हिंदी जीईसी शो के लिए उच्चतम रेटिंग प्राप्त कर छोटे पर्दे पर ऐतिहासिक वापसी की. ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, रामायण ने पिछले सप्ताहांत के चार शो में 170 मिलियन दर्शकों की भागीदारी की.

Previous article झारखंड: सड़क मार्ग से दिल्ली से लौटे पीएन सिंह क्वारेंटाइन में, सांसद संजय सेठ नहीं
Next article Aaj ka rashifal | 15 April 2020 Wednesday | Aries to Pisces| आज इन राशि वालों को सचेत रहने की जरूरत
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel