[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Asrani Death: नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’, 84 साल की उम्र में असरानी का निधन

Asrani Death: नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’, 84 साल की उम्र में असरानी का निधन

0
Asrani Death: नहीं रहे ‘अंग्रेजों के जमाने के जेलर’, 84 साल की उम्र में असरानी का निधन
Asrani Death

Asrani Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और कॉमेडियन असरानी का सोमवार (20 अक्टूबर 2025) को निधन हो गया. उन्होंने 84 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. दिवाली त्योहार के मौके पर असरानी जैसे दिग्गज अभिनेता के निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर है. हिन्दी सिनेमा के लीजेंड्री वर्सेटाइल एक्टर में उनकी गिनती होती थी. असरानी लंबे समय से बीमार थे. बीते चार पांच दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. निधन से पहले असरानी ने सभी को दिवाली की बधाई भी दी थी. उनका पूरा नाम गोवर्धन असरानी था. 1 जनवरी 1941 को जयपुर में उनका जन्म हुआ था.

कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में किया अभिनय

असरानी ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अभिनय किया है. उन्होंने शोले, चुपके-चुपके, अभिमान, छोटी सी बात, भूल-भुलैया समेत दर्जनों फिल्मों में अभिनय किया. फिल्म शोले में असरानी का बोला गया डायलॉग ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’ काफी पॉपुलर हुआ था. उनके अभिनय की भी काफी सराहना हुई थी. छोटी सी बात में भी उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी.

बीजेपी नेता ने जताया शोक

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता असरानी के निधन पर झारखंड में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने दुख जाहिर किया है. उन्होंने कहा ” असरानी जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. अपनी हास्य प्रतिभा से उन्होंने दशकों तक दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. उनका निधन भारतीय सिनेमा के एक सुनहरे युग का अंत है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिजनों व प्रशंसकों को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करे.”

Previous article Earthquake In Pakistan: 4.7 तीव्रता के भूकंप से कांपा पाकिस्तान, 10KM थी गहराई
Next article Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में हलचल तेज, भारी बारिश की संभावना, 50 की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel