[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar ऋत्विक धनजानी से ब्रेकअप के बाद आशा नेगी ने उठाया ये कदम, सोशल मीडिया पर मची खलबली

ऋत्विक धनजानी से ब्रेकअप के बाद आशा नेगी ने उठाया ये कदम, सोशल मीडिया पर मची खलबली

0
ऋत्विक धनजानी से ब्रेकअप के बाद आशा नेगी ने उठाया ये कदम, सोशल मीडिया पर मची खलबली

टीवी इंडस्‍ट्री के चर्चित चेहरे आशा नेगी (Asha Negi) और ऋत्विक धनजानी (Rithvik Dhanjani) लगातार ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. 6 साल तक एक मजबूत रिश्‍ते में रहने के बाद दोनों के रास्‍ते अलग हो गये हैं. बीते दिनों ऋत्विक के सोशल मीडिया पर दो पोस्‍ट शेयर किए जाने के बाद ऐसा माना जा रहा था कि दोनों अब साथ नहीं हैं. फैंस भी ये जानने को बेताब थे कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ जो दोनों ने रिश्‍ता तोड़ दिया. वहीं अब आशा नेगी ने एक बड़ा कदम उठाया है.

ऋत्विक और आशा दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर खुलकर अभी तक बात नहीं की है. लेकिन दोनों के सोशल मीडिया के पोस्ट बताते हैं कि दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ हैं. अब आशा नेगी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए सोशल मीडिया को अलविदा कहने की बात की है. उनके इस फैसले ने फैंस के बीच खलबली ही मचा दी है.

https://www.instagram.com/p/CAKngw9jSHt/?utm_source=ig_embed

आशा नेगी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर किया जिसमें लिखा हुआ है, ‘ऑफलाइन जा रही हूं…एक हफ्ते में लौटूंगी.’ इस पोस्‍ट को शेयर करते हुए आशा ने कैप्‍शन में लिखा,’ ‘स्विच ऑन होने के लिए स्विच ऑफ जा रही हूं.’ फैंस उनके इस पोस्‍ट पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और उन्‍हें अपना ख्‍याल रखने के लिए कह रहे हैं. वहीं, कई फैंस उन्‍हें जल्दी ही ऑनलाइन आने की भी मांग कर रहे हैं.

हाल ही में पिंकविला से बातचीत में आशा ने ऋत्विक धनजानी से रिश्ता टूट जाने पर बात की. उन्होंने कहा, ‘लोग अलग हो जाते हैं, रिश्ते टूट जाते हैं. लेकिन सबसे जरूरी होता है कि हम उस इंसान से जुड़ी यादें सारी यादों को सहेज कर रखते हैं. मैं अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात नहीं करना चाहती. लेकिन कहना चाहूंगी कि हमारे बीच सम्मान बना रहेगा’.

Also Read: Paatal Lok Public Review: हाथीराम चौधरी ने मचाई ‘पाताल लोक’ में हलचल, प्रशंसकों ने की तारीफ, जानें क्‍या है कहानी?

गौरतलब है कि ऋत्विक और आशा पिछले 6 साल से एक दूसरे डेट कर रहे हैं. साल 2013 इस जोड़ी ने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली अनाउंस किया था. साल 2019 में तो दोनों की शादी की खबरें भी सामने आई थीं लेकिन दोनों ने इसे महज़ अफवाह बताया था. ऋत्विक और आशा काफी केयरिंग कपल माने जाते हैं ऐसे में दोनों का ब्रेकअप होना शॉकिंग खबर हो सकती है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel