[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Bigg Boss 15: क्या सलमान खान के शो में हिस्सा लेंगे अर्जुन बिजलानी, जानें क्या बोले एक्टर

Bigg Boss 15: क्या सलमान खान के शो में हिस्सा लेंगे अर्जुन बिजलानी, जानें क्या बोले एक्टर

0
Bigg Boss 15: क्या सलमान खान के शो में हिस्सा लेंगे अर्जुन बिजलानी, जानें क्या बोले एक्टर

बिग बॉस ओटीटी समाप्त होने के साथ विवादास्पद रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी है. बिग बॉस में कई फेमस चेहरे भाग ले सकते है. सलमान खान के शो में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी के हिस्सा लेने की खबरें इंटरनेट पर चल रही थी. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है और वो बिग बॉस के घर में कदम नहीं रख रहे है.

दरअसल, बिग बॉस के लिए कई लोकप्रिय हस्तियों से संपर्क किया जा रहा है और इसके लिए अर्जुन बिजलानी को भी अप्रोच किया गया. लेकिन एक्टर इसमें भाग नहीं ले रहे. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी बिग बॉस में नहीं जा रहे क्योंकि वो वेब सीरीज रुहानियत की शूटिंग में बिजी है.

https://www.instagram.com/p/CTmAq-DA8dk/

अर्जुन बिजलानी ने बताया कि रियलिटी शो के लिए समय निकालने के लिए उनका शेड्यूल क्लियर नहीं है. तो इस साल बिग बॉस के घर में फैंस उन्हें नहीं देख पाएंगे. हालांकि इससे पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उन्हें शो का ऑफर मिला था और इसपर उस समय वो सोच रहे थे.

Also Read: भांजे विनय आनंद की तारीफ से खुश हुई गोविंदा की पत्नी सुनीता, कृष्णा अभिषेक को लेकर कह दी ये बात

वहीं, फिलहाल अर्जुन रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाले स्टंट-आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे है. बता दें कि एक्टर लोकप्रिय टीवी शो जैसे लेफ्ट राइट लेफ्ट, मिले जब हम तू, नागिन 2 और 3, इश्क में मरजावां जैसे शोज में काम कर चुके है. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है.

बिग बॉस 15 की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शो 3 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर शुरू होने वाला है. इसमें टीवी एक्टर शिवांगी जोशी और कार्तिक यानी मोहसिन खान के इंट्री की बात चल रही हैं. इसके लिए उन्हें 4 करोड़ रुपये की मोटी रकम ऑफर की गई है. हालांकि दोनों इंट्री लेंगे या नहीं, इसपर अभी तक उनके ओर से कुछ कहा नहीं गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel