[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद अरिजीत सिंह का बड़ा बयान, कहा- जल्दी बोर हो जाता हूं

Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद अरिजीत सिंह का बड़ा बयान, कहा- जल्दी बोर हो जाता हूं

0
Arijit Singh: प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास के बाद अरिजीत सिंह का बड़ा बयान, कहा- जल्दी बोर हो जाता हूं
Arijit Singh On Retirement From Playback Singing

Arijit Singh: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री को चौंका दिया है. 27 जनवरी को अरिजीत के इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया. अब उनके प्राइवेट एक्स (X) अकाउंट से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने इस बड़े फैसले के पीछे की वजह साफ की है.

‘मैं जल्दी बोर हो जाता हूं’ – अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह ने एक पोस्ट के कमेंट में लिखा कि पलेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का उनका फैसला किसी एक वजह से नहीं, बल्कि कई कारणों से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि वह काफी समय से इस बारे में सोच रहे थे और अब जाकर उन्हें यह कदम उठाने की हिम्मत मिली है. अरिजीत ने साफ कहा कि वह बहुत जल्दी बोर हो जाते हैं. इसी वजह से वह एक ही गाने को हर बार अलग अंदाज में गाते हैं. उन्होंने कहा कि अब उन्हें कुछ नया और अलग तरह का संगीत करना है, क्योंकि वही उन्हें आगे बढ़ने और जीने की प्रेरणा देता है.

इंस्टाग्राम पर किया रिटायरमेंट का ऐलान

27 जनवरी की शाम अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर कर बताया कि वह अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे. उन्होंने लिखा कि यह सफर खूबसूरत रहा और फैंस के प्यार के लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे.

म्यूजिक से नहीं, प्लेबैक से लिया ब्रेक

सिंगर ने यह भी स्पष्ट किया कि वह म्यूज़िक बनाना नहीं छोड़ रहे हैं. अरिजीत ने बताया कि वह एक नई शुरुआत कर रहे हैं और दोबारा भारतीय शास्त्रीय संगीत की ओर लौट रहे हैं. साथ ही वह अपना खुद का म्यूज़िक बनाते रहेंगे.

हालिया रिलीज के बाद आया फैसला

अरिजीत का यह ऐलान सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के गाने ‘मातृभूमि’ की रिलीज के बाद आया है. यह फिल्म अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही है और 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: Arijit Singh Next Plan: प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट के बाद ये काम करने जा रहे अरिजीत सिंह, पहले ही जताई थी इच्छा

Previous article भाई की शादी में जा रही महिला के बैग से चार लाख के गहने चोरी
Next article जीएलएम कॉलेज में यूजी में नये विषय की शुरू होगी पढ़ाई : डॉ प्रमोद भारतीय
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel