[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘अगले जन्म में प्यार देना मम्मी’, फिर स्पीड में दौड़ाई कार, ICU पहुंचे अनुराग डोभाल

‘अगले जन्म में प्यार देना मम्मी’, फिर स्पीड में दौड़ाई कार, ICU पहुंचे अनुराग डोभाल

0
‘अगले जन्म में प्यार देना मम्मी’, फिर स्पीड में दौड़ाई कार, ICU पहुंचे अनुराग डोभाल
अनुराग डोभाल, फोटो- इंस्टाग्राम

यूट्यूबर और बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. उन्होंने कुछ ही दिनों के अंदर दूसरी बार अपनी जान लेने की कोशिश की. उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कार चलाते हुए अपनी फाइनल ड्राइव की बात कही और हजारों फॉलोअर्स को अलविदा कहा. इसके कुछ ही पल बाद उनकी कार सड़क किनारे लगे बैरियर से टकरा गई. हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं. उनके मैनेजर ने उनके हेल्थ को लेकर अपडेट दी.

मैनेजर ने दी सेहत से जुड़ी जानकारी

घटना के बाद अनुराग डोभाल के मैनेजर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बयान जारी कर लिखा, “टीम यूके राइडर की ओर से, मैं अनुराग डोभाल का मैनेजर होने के नाते पुष्टि करता हूं कि वह फिलहाल अस्पताल में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इसे आधिकारिक बयान मानें और स्थिति को लेकर लगातार कॉल करने से बचें. अगर कोई नया अपडेट होगा तो हम सही समय पर साझा करेंगे.” कुछ घंटों बाद एक और बयान जारी किया गया. इसमें कहा गया, “उन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, फिलहाल वह आईसीयू में हैं और कृपया उनके लिए प्रार्थना करें. हम डॉक्टरों और बाकी सभी लोगों के संपर्क में हैं. जो लोग हमारा साथ दे रहे हैं उनका धन्यवाद, खासकर उन फैंस का जिन्होंने उनकी लोकेशन पता करने में मदद की और उन्हें मदद दिलाई. आप लोग सच में भगवान हो.”

Image 47
‘अगले जन्म में प्यार देना मम्मी’, फिर स्पीड में दौड़ाई कार, icu पहुंचे अनुराग डोभाल 4

8Hma58Rng5Zhuaaaaasuvork5Cyii=

फाइनल ड्राइव कहते हुए किया लाइव

अनुराग डोभाल दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद के मसूरी इलाके के पास अपनी कार चला रहे थे. वह उस समय इंस्टाग्राम पर लाइव थे और काफी भावुक दिखाई दे रहे थे. वह रोते हुए अपने फॉलोअर्स से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा, “और मुझे उम्मीद है… जब मैं अपने अगले जन्म में वापस आऊं, तो कृपया मुझे प्यार देना मम्मी. मुझे सच में प्यार की जरूरत है.” उन्होंने आगे यह भी कहा कि उनके पास ऐसा कोई नहीं है जिससे वह मदद मांग सकें या फोन कर सकें. उस समय करीब 80 हजार लोग उनका लाइव वीडियो देख रहे थे. इसी दौरान अनुराग ने कहा, “चलो एक फाइनल ड्राइव पर चलते हैं.” इसके बाद उन्होंने कैमरा घुमा दिया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट और एक्स पर वायरल हुए वीडियो में कार का स्पीडोमीटर करीब 140 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार दिखाता नजर आता है. वीडियो में वह जोर से कहते हैं, “और ये अलविदा है,” जिसके तुरंत बाद कार बैरियर से टकरा जाती है.

यह भी पढ़ेंयूट्यूबर ने LIVE स्ट्रीम में की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी बोले- हंसी-मजाक, ट्रोलिंग क्यों?

Previous article नेपाल: भावी पीएम बालेन शाह की जीत के 8 कारण, ‘रैपर नेता’ की कैसी है इंडिया पॉलिसी?
Next article आधार ऐप से घर बैठे बदलें मोबाइल नंबर, खर्च होंगे सिर्फ 75 रुपये
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel