[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: अनुज की करीबी करेगी राही से मुलाकात, क्या फिर से अपनी बेटी से दूर हो जाएगी अनु?

Anupama: अनुज की करीबी करेगी राही से मुलाकात, क्या फिर से अपनी बेटी से दूर हो जाएगी अनु?

0
Anupama: अनुज की करीबी करेगी राही से मुलाकात, क्या फिर से अपनी बेटी से दूर हो जाएगी अनु?
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल अनुपमा में कहानी की शुरुआत में अनु, तितली की मेहनत की तारीफ करती हैं और उसे पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह देती हैं. वह तितली की नजर उतारती हैं. शो में अनुपमा, जया और बंकू मिलकर सीता नवमी का जश्न सेलिब्रेट करते हैं. अनु बच्चों को माता सीता के जन्म और उनके संघर्ष की कहानी सुनाती हैं. वह बताती हैं कि हर महिला को जीवन में कई कठिन परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है. इस दौरान दिग्विजय, सावी को याद कर भावुक हो जाते हैं.

कोठारी परिवार में पावर ऑफ अटॉर्नी को लेकर तनाव

दूसरी ओर कोठारी परिवार में बड़ा मोड़ आता है जब वकील बताता है कि पराग ने अपनी पावर ऑफ अटॉर्नी ख्याति को दे दी है. यह सुनकर घर में हलचल मच जाती है. ख्याति इस जिम्मेदारी को लेने से हिचकिचाती हैं और कहती हैं कि उन्हें सिर्फ परिवार का साथ चाहिए, कोई अधिकार नहीं. प्रेम और राही उन्हें समझाते हैं कि यह विश्वास की निशानी है. वहीं वसुंधरा इस फैसले से नाराज हो जाती हैं. गौतम, इस मौके का फायदा उठाकर वसुंधरा के मन में राही के खिलाफ शक पैदा करता है.

राही और श्रुति की मुलाकात से बढ़ेगा ड्रामा

एपिसोड के अंत में नया ट्विस्ट तब आता है जब श्रुति, राही से मिलने का फैसला करती है. राही एक इन्वेस्टर से मिलने को लेकर काफी उत्साहित है और अपने सपनों को पूरा करने के करीब महसूस कर रही है. दूसरी तरफ, अनुपमा भगवान से प्रार्थना करती हैं कि उनके रिश्ते मजबूत बने रहें, लेकिन एक अशुभ संकेत मिलने के बाद वह अंदर ही अंदर घबराई हुई नजर आती हैं. आने वाले एपिसोड में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मुलाकात क्या नया मोड़ लेकर आएगी.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: प्रेम बदलेगा रंग, अनुपमा की जिंदगी में आएंगे 3 चौंकाने वाले ट्विस्ट

Previous article कोडरमा के तिलैया डैम का विकास अटका, करोड़ों रुपए मिलने के बाद भी काम शुरू नहीं
Next article बांका जिला शतरंज चैंपियनशिप 2026 का आयोजन
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel