[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘अनुपमा’ में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, राही और अनुपमा के बीच बढ़ेगी तकरार

‘अनुपमा’ में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, राही और अनुपमा के बीच बढ़ेगी तकरार

0
‘अनुपमा’ में होगा हाई वोल्टेज ड्रामा, राही और अनुपमा के बीच बढ़ेगी तकरार
Anupama 29 April Spoiler

Anupama: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में इन दिनों लगातार नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं. रुपाली गांगुली स्टारर इस शो की कहानी अब एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामे की तरफ बढ़ती नजर आ रही है. लंबे समय बाद श्रुति की वापसी ने कई रिश्तों को उलझा दिया है, जिसका असर अब अनुपमा और राही के रिश्ते पर भी पड़ने वाला है.

श्रुति और राही की मुलाकात से बढ़ी हलचल

हालिया एपिसोड्स में दिखाया गया कि राही की मुलाकात सालों बाद श्रुति से होती है. अमेरिका से वापस लौटी श्रुति को देखकर राही भावुक हो जाती है. दोनों की बढ़ती नजदीकियां कोठारी परिवार को पसंद नहीं आतीं. खासकर वसुंधरा इस रिश्ते से असहज नजर आती है. इसी बीच परिवार में तनाव का माहौल बनने लगता है.

दिग्विजय ने माना अनुपमा का साथ

आने वाले एपिसोड में दिग्विजय को पहली बार एहसास होगा कि अनुपमा हमेशा सही सोचती थी. वह भावुक होकर अनुपमा का धन्यवाद करेगा और कहेगा कि उसकी वजह से उसकी बेटी का सपना टूटने से बच गया. अनुपमा भी दिग्विजय को हिम्मत बनाए रखने की सलाह देगी. दूसरी तरफ शाह परिवार को जैसे ही अनुपमा के अहमदाबाद लौटने की खबर मिलेगी, सभी चौंक जाएंगे.

प्रेम को माफ करेगी राही

कहानी में नया मोड़ तब आएगा जब राही, प्रेम से बातचीत करने का फैसला करेगी. लंबे समय बाद दोनों आमने-सामने आएंगे. इस दौरान राही पुराने गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम को माफ करने का फैसला लेगी. हालांकि अनुपमा को लेकर उसके मन में गुस्सा अभी भी कायम रहेगा.

अनुपमा को धमकी देगी राही

अहमदाबाद में ‘अनु की रसोई’ शुरू होने की खबर सुनते ही राही नाराज हो जाएगी. वह सीधे अनुपमा के पास पहुंचकर उसे चेतावनी देगी कि वह प्रेम और श्रुति से दूरी बनाए रखे. राही का बदला हुआ व्यवहार देखकर अनुपमा को गहरा झटका लगेगा. वहीं अनुपमा अपने काम पर ध्यान देते हुए रेस्टोरेंट का लाइसेंस लेने निकल जाएगी.

यह भी पढ़ें: YRKKH: विद्या की साजिशों का हुआ अंत, अरमान ने चुना अभीरा का साथ

Previous article बिहार के कटिहार में हाई अलर्ट, बॉर्डर सील, चप्पे-चप्पे पर निगरानी
Next article Bagaha: कोर्ट परिसर में फटा सिलेंडर, छह दुकानें जलकर राख
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel