[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Anupama: छोटी की हालत देख फूट-फूट कर रोया अनुज, पाखी लाएगी कहानी में नया ट्विस्ट? जानें आगे क्या होगा

Anupama: छोटी की हालत देख फूट-फूट कर रोया अनुज, पाखी लाएगी कहानी में नया ट्विस्ट? जानें आगे क्या होगा

0
Anupama: छोटी की हालत देख फूट-फूट कर रोया अनुज, पाखी लाएगी कहानी में नया ट्विस्ट? जानें आगे क्या होगा

Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा का ट्रैक इन दिनों काफी इमोशनल हो गया है. एक तरफ अनुपमा अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका जाने वाली है. दूसरी तरफ छोटी अनु की तबीयत बद से बदतर होती जा रही है. अनुज अपनी बेटी को इस हाल में देखकर कुछ कर नहीं पा रहा. छोटी सदमे में है और उसपर कोई भी दवा असर नहीं कर रही. आज का एपिसोड काफी खास होने वाला है.

अनुपमा में आज ये दिखाया जाएगा

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अमेरिका जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वो शाह परिवार जाती है जहां उसका सब खूब अच्छे से स्वागत करते है. दूसरी तरफ डॉक्टर की दवा का छोटी अनु पर कोई असर नहीं हो रहा. अनुज इस बात पर अड़ा है कि कोई भी अनुपमा को छोटी के बारे में नहीं बताएगा. छोटी बार-बार मम्मी-मम्मी की रट लगाए हुए है.

https://www.instagram.com/p/CuifbesrjpZ/

अनुज फूट-फूटकर रोया

छोटी अनु को इस हाल में देखकर अनुज फूट-फूटकर रोने लगेगा. अंकुश उसे संभालेगा. अनुज कहता है, मुझे समझ नहीं आ रहा मैं क्या करूं. किसी डॉक्टर का इलाज काम नहीं कर रहा. दवा बेअसर हो रही. अपनी बेटी को इस सदमे से बाहर कैसे लेकर आउं. मुझे डर लग रहा है कि कही मेरे बेटे को कुछ हो गया तो मैं क्या करूंगा, कैसे जीउंगा. अनुज गुस्से में सारा सामान तोड़ने लगेगा.

Also Read: Dipika Kakar नहीं दिखाएंगी अभी अपने बच्चे का चेहरा, शोएब इब्राहिम के पिता हुए भावुक, फूट-फूटकर लगे रोने

पाखी, अनुपमा को बताएगी छोटी का हाल

वहीं, पाखी, छोटी अनु की हालत देखकर खुद को संभाल नहीं पाएगी. वो शाह हाउश पहुंच जाएगी, जहां पर अनुपमा है. पाखी अपनी मां के गले लगकर रोने लगेगी. अनुपमा उससे पूछती है, छोटी ठीक है. इसपर पाखी कुछ कह नहीं पाती. अब देखना है कि क्या सच में पाखी उसे उनु के बारे में बता देती है. या फिर कोई और ट्विस्ट आता है. क्या अनुपमा के अमेरिका जाने का सपना पूरा हो पाएगा. ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

Previous article IND vs WI Dream 11: इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाए अपनी बेस्ट ड्रीम 11 टीम, हो जाएंगे मालामाल!
Next article UP News: बिजनौर में पांच युवकों समेत नदी में समा गई कार, एक ने कूदकर बचाई जान, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel