[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘अनुपमा’ की रेसिपी डायरी लेकर भागा प्रेम, कुकिंग कॉम्पिटिशन में मचेगा बवाल

‘अनुपमा’ की रेसिपी डायरी लेकर भागा प्रेम, कुकिंग कॉम्पिटिशन में मचेगा बवाल

0
‘अनुपमा’ की रेसिपी डायरी लेकर भागा प्रेम, कुकिंग कॉम्पिटिशन में मचेगा बवाल
अनुपमा, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama Spoiler: सीरियल ‘अनुपमा’ के एपिसोड की शुरुआत प्रेम के अनुपमा की रेसिपी डायरी ढूंढ लेने से होती है. तभी पारितोष उसे डायरी के साथ देख लेता है. पारितोष साफ कर देता है कि वह प्रेम के साथ है और इस मौके का फायदा उठाकर पैसे कमाना चाहता है.

Anupama vs Prem In Cooking Competition: कुकिंग कॉम्पिटिशन में आमने-सामने आए अनुपमा और प्रेम

दूसरी तरफ दिग्विजय अनुपमा को बताता है कि कॉम्पिटिशन का अगला टास्क जल्द शुरू होने वाला है. श्रुति, प्रेम को बताती है कि जो यह टास्क जीतेगा, वही आगे बढ़ेगा. राही भी प्रेम का पूरा साथ देने का फैसला करती है. वहीं प्रेम मन ही मन कसम खाता है कि वह किसी भी कीमत पर अनुपमा को हराकर रहेगा. कॉम्पिटिशन शुरू होते ही जज अनुपमा और प्रेम को अलग-अलग ग्राहकों के मूड के हिसाब से खाना बनाने का टास्क देते हैं. शुरुआत में दोनों को ग्राहकों की पसंद समझने में मुश्किल होती है, लेकिन बाद में दोनों अपने अनुभव से सही डिश तैयार करने में कामयाब हो जाते हैं.

Emotional Moment Between Anupama And Digvijay: दिग्विजय और अनुपमा की बातचीत ने जीता दिल

एपिसोड में इमोशनल मोमेंट भी देखने को मिला, जब अनुपमा और दिग्विजय परिवार को लेकर बात करते हैं. अनुपमा कहती है कि किसी दूसरे के बच्चे को अपनाना आसान नहीं होता, लेकिन अंश बहुत खुशकिस्मत है. इसके बाद अनुपमा दिग्विजय से नाराज भी होती है क्योंकि उसने प्रेम से माफी मांग ली थी. अनुपमा साफ कहती है कि प्रेम उस माफी के लायक नहीं है. हालांकि दिग्विजय समझाता है कि उसने प्रांशी की खातिर ऐसा किया.

Big Drama In Precap: प्रीकैप में दिखेगा नया ड्रामा

आने वाले एपिसोड में शाह परिवार के बच्चे बैचलर पार्टी प्लान करते नजर आएंगे, जिसे सुनकर लीला गुस्सा हो जाएगी. वहीं अंश, राही और प्रेम का इंतजार करेगा. दूसरी तरफ अनुपमा दीपक जलाने की कोशिश करेगी, लेकिन उसे बेचैनी महसूस होगी. उसे अंश और प्रेरणा की चिंता सताने लगेगी.

यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ में बड़ा ट्विस्ट, प्रेम बनेगा चोर? अनु की सीक्रेट डायरी पर डाली नजर

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुपमा की सीक्रेट रेसिपी डायरी पर मंडराया खतरा, श्रुति चलेगी नई चाल?

Previous article गया जी: सवारी बैठाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, छह गिरफ्तार
Next article बिहार पुलिस मुख्यालय का आदेश, नवादा में बड़ा बदलाव, 15 थानों में अब इंस्पेक्टर तैनात होंगे
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel