[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment ‘अनुपमा’ की एक गलती से टूटा प्रेम का सपना, क्या अब बंद हो जाएगा रेस्टोरेंट?

‘अनुपमा’ की एक गलती से टूटा प्रेम का सपना, क्या अब बंद हो जाएगा रेस्टोरेंट?

0
‘अनुपमा’ की एक गलती से टूटा प्रेम का सपना, क्या अब बंद हो जाएगा रेस्टोरेंट?
अनुपमा

Anupama: स्टार प्लस के मशहूर शो ‘अनुपमा’ में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा चल रहा है. आने वाले एपिसोड्स में आप देखेंगे कि कैसे अनुपमा अंजाने में अपने ही करीबी प्रेम का नुकसान कर बैठती है, जिससे पूरे परिवार में दरार पड़ जाएगी.

अनुपमा की अहमदाबाद वापसी और नई मुसीबत

अनुपमा अब गोवा से वापस अहमदाबाद लौट आई है. वह नौकरी के लिए बहुत परेशान थी और अब जब उसे काम मिला है, तो उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. अनुपमा को एक रेस्टोरेंट की इंस्पेक्शन करने का काम मिलता है.

प्रेम का रेस्टोरेंट होगा बंद

अनुपमा जब प्रेम के रेस्टोरेंट में जांच करने पहुंचती है, तो उसे वहां कुछ कमियां नजर आती हैं. बिना यह जाने कि यह प्रेम का सपना है, अनुपमा उस रेस्टोरेंट पर बैन लगा देती है और उसे खुलने से पहले ही बंद करवा देती है. जब प्रेम को यह पता चलेगा कि उसकी अनुपमा मां ने ही उसका काम रुकवाया है, तो उसे गहरा सदमा लगेगा और वह डिप्रेशन में चला जाएगा.

माही मीडिया के सामने गौतम का बताएगी सच्च

दूसरी तरफ, माही अब चुप नहीं बैठने वाली. वह मीडिया के सामने अपने ससुराल वालों की जमकर बुराई करेगी और उनकी असलियत सबको बता देगी. इसी बीच माही यह खुलासा भी कर देगी कि गौतम एक चोर है, जिससे पूरे समाज में गौतम का नाम बदनाम हो जाएगा.

तोशु और वसुंधरा अनुपमा को सुनाएंगे

अनुपमा के इस फैसले से तोशु और वसुंधरा आगबबूला हो जाएंगे. तोशु अपनी मां को दुनिया की सबसे घटिया मां कहेगा, वहीं वसुंधरा भी अनुपमा को बहुत खरी-खोटी सुनाएगी. इन सबके बीच, प्रेम का काम खराब करने के बाद अनुपमा अब दिग्विजय की मदद करने का फैसला करेगी. वह दिग्विजय के बंद पड़े रेस्टोरेंट को फिर से खुलवाएगी, जिसे देखकर राही को बहुत ज्यादा गुस्सा आने वाला है.

गौतम की तीसरी शादी

इतना ही नहीं, घर में शादी का ड्रामा भी शुरू होने वाला है. खबर है कि जैसे ही अनुपमा वापस आएगी, गौतम अपनी तीसरी शादी करने की तैयारी में निकल पड़ेगा, जिससे घर का माहौल और भी ज्यादा खराब हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: Tumm Se Tumm Tak: आर्य की असली पहचान आई सामने? मंदिर में जालंधर ने खोला सालों पुराना राज

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel